Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 27, 2024

यमुना शरद महोत्सव कार्यक्रम समापन ,108 महिलाएं ने कलश यात्रा में लिया भाग

News portals-सबकी खबर (डेस्क -पांवटा साहिब )

आज भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कलश यात्रा में शामिल हो कर शरद महोत्सव के दूसरे दिन की संध्या का शुभारंभ किया।


इस कलश यात्रा में विधि विधान के साथ 108 महिलाएं शामिल हुई। इस दौरान यात्रा में आतिशबाजी की गई जिसे देखने के लिए सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। यह कलश यात्रा पांवटा साहिब के वाई प्वाइंट से चलकर बीच बाजार होती हुई राधा कृष्ण हनुमान मंदिर यमुना घाट पहुंची। कलश यात्रा में पारंपरिक परिवेश के साथ 108 महिलाएं कलश लेकर शामिल हुई। इस दौरान तिब्बती स्कूल के छात्रों द्वारा मधुर धुन से बैंड बजाया गया व अलग-अलग धुन में माँ यमुना का गुणगान किया गया। इसके साथ मां यमुना की भक्ति का गुणगान करते हुए भजन मंडली के कलाकार स्कूली छात्राएं के साथ कलश यात्रा का हिस्सा बने। कलश यात्रा यमुना घाट पर पहुंच कर संपन्न हुई, जहां भव्य यमुना आरती का आयोजन किया गया व दिप दान किया गया।


इस दौरान उन्होंने यमुना तट पर पूरे विधि-विधान एवं रीति-रिवाज के साथ संध्याकालीन यमुना पूजा अर्चना भी की।
इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, उप अध्यक्ष जिला भाजपा कुलदीप राणा, सुभाष चौधरी सचिव ओबीसी मोर्चा हिमाचल प्रदेश सहित तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, खण्ड विकास अधिकारी अनूप शर्मा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Read Previous

भीष्ण अग्निकांड में एक करोड़ 60 लाख का नुकसान ,अचानक भड़की लपटों ने बरपाया कहर देखते ही देखते सब कुछ तबाह

Read Next

बेसहारा गोवंश को आश्रय दिलाने के लिए गो संरक्षक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर

error: Content is protected !!