Breaking News :

कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी, ख़ुद को क़ानून से ऊपर समझते हैं कांग्रेसी नेता: अनुराग ठाकुर

घर में लगी आग का जश्न मना रहे जयराम ठाकुर : चंद्र कुमार

राज्यपाल ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ किया

43 विधायकों वाली कांग्रेस आज 34 पर पहुंच गई-डॉ राजीव बिंदल

लापता जागर सिंह का 13 दिन भी नहीं मिला कोई सुराग

खाई मे लुढ़की Van पेड़ मे फंसने से बची 3 लोगों की जान

वर्तमान सरकार ने लिखा जन कल्याण का नया अध्यायः जगत सिंह नेगी

सभी कर्मचारियों का डाटा डाईस पोर्टल पर अपलोड करना अनिर्वाय-एसडीएम

दावा करते हैं आय के संसाधन बढ़ाने के और महीनें में तीन-तीन बार क़र्ज़ ले रही है सरकार : जयराम ठाकुर

शिलाई : गहरी खाई में गिरी आल्टो कार, कोटि निवासी प्रताप सिंह की दर्दनाक मौत

March 29, 2024

भीष्ण अग्निकांड में एक करोड़ 60 लाख का नुकसान ,अचानक भड़की लपटों ने बरपाया कहर देखते ही देखते सब कुछ तबाह

News portals-सबकी खबर (डेस्क —मणिकर्ण )

मणिकर्ण घाटी की बरशैणी पंचायत के कालका गांव में आगजनी की घटना पेश आई है। इस अग्निकांड में तीन काष्ठकुणी शैली के मकान राख हो गए हैं। सोमवार रात दो बजे के करीब यह घटना पेश आई है। सर्द मौसम में अग्निकांड ने पांच परिवारों को बेघर कर दिया है। चादर पोश छत्त के यह मकान थे। एक करोड़ 60 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई है।

वहीं, टीकम देवी का छह कमरों का साढ़े तीन मंजिला मकान राख हो गया है, इसमें करीब 60 लाख का नुकसान आंका जा रहा है। जबकि तीसरा मकान भी साढ़े तीन मंजिला था। मकान बोध राज, प्यारे सिंह और हरदेव का बताया जा रहा है, जिसमें पांच कमरे थे। इसमें फिलहाल 30 लाख का नुकसान आंका जा रहा है। तीन मकान अग्निकांड में स्वाह हो गए। बताया जा रहा है कि सोमवार रात को क्षेत्र में बिजली भी गुल थी। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग के उप अग्निशमन अधिकारी दुर्गा सिंह ने बताया कि जैसे की सूचना मिली तो विभाग की टीम वाहन लेकर मौके पर पहुंची, लेकिन सड़क न होने के चलते वाहन गांव तक तो नहीं पहुंच पाया, लेकिन छोटे पंप लेकर टीम गांव तक पहुंची।

Read Previous

14वें दिन माता के दर पर श्रद्धालुओं ने अर्पित की 8 लाख 01 हजार 445 रुपये की नकद राशि, 13 ग्राम 700 मिलीग्राम सोना व 1115 ग्राम चांदी

Read Next

यमुना शरद महोत्सव कार्यक्रम समापन ,108 महिलाएं ने कलश यात्रा में लिया भाग

error: Content is protected !!