Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 29, 2024

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

News portals-सबकी खबर (शिमला ) भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की आज की प्रेस कॉन्फ्रेन्स जैसे खोदा पहाड़ निकली चुहिया जैसी है। कांग्रेस पार्टी के उप मुख्यमंत्री कहते है कि हमारी सरकार मजबूत है। इस बात पर बिंदल ने कहा कि जब सरकार मजबूत है तो बार-बार बोलने की क्या जरूरत है। कांग्रेस के उप मुख्यमंत्री कहते है कि हमने 10 में से एक गारंटी पूरी कर दी। यह स्वयमेव इस बात की स्वीकृति है कि कांग्रेस पार्टी ने 2022 के चुनाव के दौरान हमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवकों को ठगा। 1 लाख नौकरियां पहली कैबिनेट में देने का वायदा किया और उसके बाद नौकरियां देने वाला संस्थान बंद कर दिया। 22 लाख बहनों को 1500 रूपया पहली कैबिनेट में देने का वायदा किया। उन्होंने कहा कि 22 लाख बहनों का कर्ज इस सरकार पर चढ़ गया हैं। कांग्रेस सरकार द्वारा चुनाव के समय गारंटीयों की घोषणा करना, परन्तु आज जनता को 100 रूपये लीटर दूध का इंतजार है, 2 रूपये किलो गोबर का इंतजार, 300 यूनिट बिजली के फ्री होने का इंतजार है। यह हिमाचल प्रदेश की जनता के जले के ऊपर जख्म छिड़कने के बराबर है। इसके बावजुद भी कांग्रेस सरकार द्वारा अपनी उपलब्धियां ही गिनाती रहती हैं। एक भी ऐसी उपलब्धि नहीं गिना पाए जो सच में हिमाचल प्रदेश के जनहित की और इनके घोषणा पत्र के हिस्से की हो।
उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी ने जब सब कुछ बखेर दिया। उसके बाद इकट्ठा करने चल रहे हैं। हिमाचल की जनता को पता है की देश में नरेंद्र भाई मोदी की सरकार बन रही है, इसलिए हिमाचल की जनता मोदी जी के साथ का सांसद यहाँ से भेजेंगी। हिमाचल की जनता दूसरी पार्टी का सांसद भेजकरके अपने हिमाचल का नुकसान करने वाली जनता नहीं है।
कांग्रेस पार्टी ने अपनी सरकार के लिए खुद ऐसी स्थिति खड़ी कर दी कि दो-दो विधायकों को चुनाव के मैदान में उतारा है। कांग्रेस पार्टी ने अपने विधायकों को हराने के लिए उतारा है या जीताने के लिए उतारा है, ये इस वर्तमान प्रदेश की सरकार को खुद ही स्पष्ट नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार वास्तव में अपने प्रत्याशियों को जिताना भी नहीं चाहते हैं क्योंकि उनको जिताएंगे तो 34 में से 32 हो जाएंगे। एक बात का भी जवाब ये इतनी बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंदर ना मुख्यमंत्री, ना उप-मुख्यमंत्री और ना प्रदेश अध्यक्ष दे पाई। यह केवल और केवल अपनी खीज मिटाने का काम करने में जुटे हुए हैं।

Read Previous

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

Read Next

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!