Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 12, 2024

बेसहारा गोवंश को आश्रय दिलाने के लिए गो संरक्षक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर

News portals-सबकी खबर (डेस्क – पांवटा साहिब )

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में बेसहारा गोवंश को आशियाना दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे गो संरक्षक  एक बार फिर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। हालंकि गो रक्षक सचिन ने दो सप्ताह पूर्व प्रशासन को आगाह किया था कि यदि तत्त्काल प्रभाव से बेसहारा गो वर्षों के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए , तो वह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि था  पांवटा नगर परिषद द्वारा संचालित गोशाला की हालत नहीं सुधरी तो वह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर चले जाएंगे, लेकिन शासन व प्रशासन पर इस चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ। इस बात से निराश गो रक्षक दल  ने मंगलवार को भगवान वाल्मीकि चौक से लेकर रामलीला मैदान तक रैली प्रदर्शन किया तथा  रामलीला मैदान में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए।

हालाँकि  इस दौरान उन्हें पुलिस के विरोध का भी सामना करना पड़ा। भूख हड़ताल के लिए निर्धारित रामलीला मैदान के गेट पर पुलिस ने ताले जड़ दिए। यहां भूख हड़ताल रोकने की कोशिश की, लेकिन गो रक्षक नहीं माने और वह जैसे-तैसे अपने समर्थकों के साथ रामलीला मैदान में मंच पर भूख हड़ताल पर बैठ गए। इस मौके पर उनके साथ व्यापार मंडल पांवटा साहिब के अध्यक्ष अनिंद्र सिंह  व मठ मंदिर आयाम के पूर्व प्रदेश प्रमुख नरेंद्र शर्मा सहित श्री श्री राजेश्वरानंद, नरेंद्र शर्मा, प्रधान डिंपल बराड़, प्रधान सुषमा देवी, इरफान खान, मीना ओबरॉय, अजय व एकांत गर्ग आदि शामिल रहे।

Read Previous

यमुना शरद महोत्सव कार्यक्रम समापन ,108 महिलाएं ने कलश यात्रा में लिया भाग

Read Next

बीडीस अध्यक्ष ने मंडी लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान किया भाजपा की जीत का दावा

error: Content is protected !!