Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 1, 2024

आज, देश मे पप्पू नाम रखने से कतराते हैं परिजन: जयराम ठाकुर../.. कांग्रेस पर जमकर बरसे प्रदेश के मुख्यमंत्री

न्यूज़ पोर्टल्स:सबकी खबर

पांवटा साहिब के ज्वालापुर में लोकसभा चुनावों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जनसभा संबोधित करते हुए कहा कि देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय मे आतंकवादी घटनाओं के बाद चिट्ठी लिखी जाती है। जबकि अब सर्जिकल स्ट्राइक किये गए है। बाबजूद उसके मोदी ने किसी को चिट्ठी नही लिखी। उल्टा विश्व को संदेश दिया कि भारत को छेड़ोगे तो बक्शा नहीं जाएगा।

जनसभा में संकल्प पत्र में भाजपा द्वारा किये गए वादों का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को हर तरफ मोदी ही मोदी सुनाई दे रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल बाबा मानसिक संतुलन खो बैठे है। राहुल की जनसभा में कांग्रेस के लोग टेंशन में रहते हैं कि राहुल बाबा क्या बोल बैठें पता नहीं। भाषण समाप्त होता है तो सब राहत की सांस लेते है। जबकि दूसरी ओर मोदी के वक्तब्य के एक एक शब्द का विश्लेषण होता है। उन्होंने कहा कि जब से राहुल के साथ पप्पू नाम जुड़ा है लोगों ने यह नाम रखना ही छोड़ दिया है।

विश्व के सारे राष्ट्र मोदी से दोस्ती करना चाहते हैं। मोदी ने भारत को विश्व मे नई पहचान दिलाई है। देश की सुरक्षा, अखण्डता को लेकर किसी नेता पर अगर नजर पड़ती है तो वो है नरेंद्र मोदी।

प्रदेश में कांगेस की सरकार जाते जाते काम करती है। भाजपा सरकार ने आते ही विकास को तीव्र गति प्रदान की  है। हिमाचल में पिछले दो दशकों से सता परिवर्तन होते ही बदले की भावना से काम शुरू होता था। हमारी सरकार ने आपन पहला हैं फैसला जनहित में क़िया। प्रदेश में बुढापा पेंशन व एक साल में ही देश भर के सीएम की श्रेणी में दूसरे स्थान पर रहे। कई करोड़ एक साल में  बजट लाये। पीएम की उज्ज्वला योजना चली व हिप्र सरकार ने अलग से हजार लोगों को अलग से चूल्हे वितरित किये। सहारा योजना व विकास की कई योजनाओं को शुरूं किया। केंद्र ने आयुष्मान योजना से प्रदेश के लाखों लोगों को स्वास्थ्य योजना से व प्रदेश ने शेष प्रदेश वासियों के लिए हिम् केयर योजना शुरू की है।
इस मौके पर विधायक सुखराम चौधरी, पूर्व विधायक शिलाई बलदेव तोमर, मंडल अध्यक्ष दविंदर ठाकुर, महासचिव अरविंद गुप्ता,महिला मोर्चा अध्यक्ष शिवानी वर्मा, नप अध्यक्ष कृष्णा धीमान व उपाध्यक्ष नवीन शर्मा मौजूद रहे।

Read Previous

लोकसभा चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री गिरीपार के रोहनाट में कांग्रेस पर जमकर बरसे ।

Read Next

वीरभद्र सिंह ने भाजपा पर तंज , कहा भाजपा राज में नही होती किसी की कदर ।

error: Content is protected !!