Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 7, 2024

प्रदेश में शुक्रवार को दस कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए

News portals-सबकी खबर ( हमीपुर ,धर्मशाला )

प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले थमने के नाम नही ले रहे है |शुक्रवार को दस कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें से कोरोना  पॉजिटिव पांच मामले हमीरपुर और पांच कांगड़ा जिले के हैं। कांगड़ा जिले में तीन कोरोना पॉजिटिव थाने महाराष्ट्र से लौटे हैं। इन्हें परौर में संस्थागत क्वारंटीन किया गया था।

जानकारी के अनुसार  कोरोना पॉजिटिव में  42 वर्षीय महिला संघोल, 33 वर्षीय व्यक्ति गडराण और 27 वर्षीय युवक थुरल का रहने वाला है। जी की  चार दिन पहले दिल्ली से लौटा 75 वर्षीय बुजुर्ग भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। थुरल में बुजुर्ग का डायलिसिस किया जा रहा था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बुजुर्ग को नेरचौक मेडिकल कॉलेज मंडी शिफट किया गया है।23 मई को दिल्ली से लौटी जसाई कांगड़ा की रहने वाली 60 वर्षीय महिला होम क्वारंटीन में थी जोकि कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला को जोनल अस्पताल धर्मशाला में शिफ्ट किया जा रहा है।


हमीरपुर जिले के बगारटी में दिल्ली से लौटा 34 वर्षीय व्यक्ति जोकि बगारटी स्कूल में संस्थागत क्वारंटीन था, कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
अहमदाबाद से लौटे महल के रहने वाले पति (31 वर्षीय) पत्नी (28 वर्षीय) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों नादौन डिग्री कॉलेज में संस्थागत क्वारंटीन थे।मुंबई से लौटी नादौन के गगाल की रहने वाली 32 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह महिला नादौन में एक स्थानीय होटल में संस्थागत क्वारंटीन थी। कोटा राजस्थान से लौटा टिक्करी टौणी देवी का रहने वाला 57 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। यह ललियार स्कूल में संस्थागत क्वारंटीन था।

Read Previous

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेब तोमर का कांग्रेस पार्टी के नेताओ पर जबाबी हमला

Read Next

Lockdown : संगड़ाह में दो माह से परेशान नेपाली मजदूर स्वदेश रवाना

error: Content is protected !!