Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 19, 2024

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेब तोमर का कांग्रेस पार्टी के नेताओ पर जबाबी हमला

News portals-सबकी खबर(शिमला)

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व शिलाई के पूर्व विधायक बलदेब तोमर ने कांग्रेस पार्टी व कांग्रेस नेताओ पर जबाबी हमला किया है। ओर कांग्रेस के नेताओ द्वारा की जा रही बयानबाजी की कड़े शब्दों में निंदा की है।
उन्होंने कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह के उस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है, जिसमें उन्होंने नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से इस्तीफे की मांग की है। बलदेब तोमर ने विक्रमादित्य को याद दिलाया कि उस वक्त आपकी ओर आपके पार्टी नैतिकता कहा गई जब वीरभद्र सिंह के निजी आवास पर मुख्यमंत्री रहते हुए ईडी व सीबीआई ने छापा मारा था। ओर पूरे प्रदेश को शर्मसार किया थी उस समय बिक्रमादित्य व उनकी पार्टी की नैतिकता कहा गई थी। प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था जब मुख्यमंत्री रहते किसी पर छापा पढ़ा हो। नैतिकता उस समय कहां थी जब कांग्रेस के मुख्यमंत्री का समय प्रदेश में कम और अदालतों में ज्यादा व्यतीत होता था।

यही नही बिक्रमादित्य सिंह की नैतिकता उस समय कहा लुप्त हो गई थी जब उनके परिवार द्वारा सेब की ढुलाई के लिए कथित तौर पर स्कूटर व टैंकरों के नम्बर दिए गए थे। कांग्रेस पार्टी को नैतिकता के अर्थ को पहले समझ लेना होगा तब जाके नैतिकता की बात करनी चाहिए।
बलदेब तोमर ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में ही काॅपरेटिव बैंक भर्ती घोटाला भी सुर्खियों में रहा, जिसमें अपने चेहतों को रेवड़ियां की तरह नौकरियां बांटी गई थीं। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि बिक्रमदित्य सिंह को नैतिकता की बात करने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि उनका पूरा परिवार अभी भी जमानत पर चल रहा है।


बलदेब तोमर ने कहा कि भाजपा नैतिकता पर चलने वाली पार्टी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ राजीव बिंदल द्वारा नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दिया जाना इस बात को दर्शाता है कि भाजपा के लिए नैतिकता के ऊपर कुछ भी नहीं है।
उन्होंने कहा कि जबकि सच्चाई यह है कि डाॅ. बिंदल पर किसी भी प्रकार का कोई भी आरोप नहीं है। वही प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर स्वच्छ व ईमानदार नेता हैं। जिसका उदाहरण यह है कि जैसे ही सोशल मीडिया में कथित तौर पर लेन-देन की आॅडियो कैसेट आई मुख्यमंत्री ने तुरत कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य निदेशक को बर्खास्त कर दिया और उनके विरूद्ध जांच के आदेश दिए।भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।


बलदेब तोमर ने कहा कि प्रदेश की जनता को एक ओर जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में एक स्वच्छ व साफ छवि की सरकार मिली हैं तो वहीं दूसरी ओर पूर्व कांग्रेस सरकार का पांच वर्ष का कार्यकाल कोर्ट कचहरी में ही व्यतीत हुआ था। पूर्व सरकार का प्रदेश के विकास बारे में कोई ध्यान नहीं था। कांग्रेस सरकार का ध्यान मात्र अपने बचाव में ही पांच वर्ष का समय व्यतीत कर दिए। ओर इस प्रदेश को विकास में पिछे धकेल दिया था। मगर आज वर्तमान सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखकर प्रदेश की जनता को एक साफ व ईमानदार सरकार दी है।

Read Previous

प्रदेश सरकार चुनौतियों से निपटने में पूरी तरह असफल साबित हो रही -पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह

Read Next

प्रदेश में शुक्रवार को दस कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए

error: Content is protected !!