Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 12, 2024

देश मे बह रही बदलाव की ब्यार: किरनेश जंग/ भंगानी पंचायत में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए दो परिवार/ पांवटा दून विस् क्षेत्र के पूर्व विधायक व ब्लॉक कमेटी ने चुनाव के लिए कसी कमर।

न्यूज पोर्टल्स: सबकी खबर

शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनी राम शांडिल को जीत दिलाने के लिए पांवटा कांग्रेस ने कमर कस ली है। वीरवार को भंगानी पंचायत में पूर्व विधायक पांवटा चौधरी किरनेश जंग व ब्लॉक इकाई की टीम प्रचार अभियान को पहुंची। इस दौरान बीजेपी को झटका लगा है। बीजेपी छोड़ कर 2 परिवार कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांवटा के प्रधान अश्विन शर्मा और पूर्व विधायक किरनेश जंग में कहा की केंद्र सरकार से जनता का मोह भंग हो गया है। देश मे बदलाव की ब्यार बह रही हैं।भाजपा के नेता केवल वोट बैंक की राजनीति ही कर सकते हैं। विकास का मुद्दा ही भाजपा के लिए इस बार के चुनाव में गायब ही है। अगर, विकास किया होता तो, जनता के बीच हक से वोट मांगने जाते।

पांवटा का विकास भाजपा की प्रदेश में सरकार बनने के बाद करीब सवा साल से मंद पड़ा है। केवल कांग्रेस के समय विकास के नाम को अपना विकास बता कर जनता को गुमराह ही किया जा रहा हैं। भाजपा के स्थानीय नेता की अपनी ही सरकार में नही चल रही। लोग केंद्र, राज्य सरकार व भाजपा नेताओ के कार्य से खुश नही है। अब समय आ गया है की केंद्र सरकार को उखाड़ फेंका जाए।

ब्लॉक अध्यक्ष अश्विन शर्मा ने कहा कि वीरवार को भंगानी में कांग्रेस पार्टी में गांधी राम व अरुण सिंह परिवार समेत मिले हैं। जिनका कहना है कि बीजेपी में कोई मान सम्मान नहीं मिला। इसलिए कांग्रेस पार्टी में मिले है। पूर्व विधायक किरनेश जंग के काम व कांग्रेस पार्टी नीतियां अच्छी रही है। इसलिए, कांग्रेस पार्टी में मिल रहे है। दोनो परिवारों का ब्लॉक के प्रधान अश्विन शर्मा व पूर्व विधायक किरनेश जंग ने इन दोनों परिवारो का फूल मालाए पहना कर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया है।

इस अवसर पर भंगानी पंचायत की पूर्व प्रधान अंजना, महिला मंडल प्रधान आशा देवी, मजदूर नेता प्रदीप चौहान, वेद बंसल, गुलाब, सरिता, किरण, सुमन, प्रमिता, पिंकी, रीना,कल्पना, अनीता, सरोज, कविता, मेना देवी, माया, रूबी व डिम्पल शामिल रहे।

Read Previous

सलाम… ऐसा शिक्षक जो आज भी शुरुआत खुद से करने पर रखते हैं विश्वास/ सरकारी स्कूलों पर भरोसा कायम: नरेशचंद शर्मा/ सरकारी स्कूल में पढ़ाये दोनों बच्चे। बेटे पारस शर्मा ने विज्ञान संकाय में 94.8 % अंक लेकर जिले में पाया दूसरा स्थान व आदर्श रावमापा पांवटा स्कूल में बेटी रही अव्वल ।

Read Next

वन परिक्षेत्र भगानी में छापेमारी अवैध खनन करते पकड़े ट्रक संचालकों को किया 71 हजार जुर्माना |

error: Content is protected !!