Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 27, 2024

सावधान : क्रिप्टो करंसी से पैसे डबल करने के नाम पर 200 लोगों का बनाया शिकार, घपले के तीन मुख्य आरोपी दुबई फरार

News portals-सबकी खबर (मंडी ) हिमाचल प्रदेश में क्रिप्टो करंसी बड़ी तेजी से फेल रहा है | जिसमे  लोगो को पैसा डबल करने का लालच दिया जा रहा है |  क्रिप्टो करंसी ठगी मामले में एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई की है। एसआईटी ने करोड़ों की ठगी मामले में आरोपियों की सात गाडिय़ां जब्त की हैं। क्रिप्टो करंसी ठगी मामले में एसआईटी की कार्रवाई लगातार जारी है। करोड़ों के क्रिप्टो करंसी ठगी मामले में एसआईटी ने अब तक चार पुलिस कर्मियों समेत 18 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। इसके आलावा एसआईटी ने अब तक 12 करोड़ की प्रॉपटी फ्रीज की है, जिसमें क्रिप्टो करंसी ठगी मामले के मास्टरमाइंड सुभाष शर्मा की तीन करोड़ प्रॉपटी मंडी और जीरकपुर में फ्रीज की गई है। डीजीपी ने बताया कि करोड़ों की इस ठगी में कई सरकारी कर्मचारी और पुलिस कर्मी शामिल हैं। एसआईटी की जांच में पता चला है कि पुलिस कर्मी पहले इन्वेस्टर बने और फिर एजेंट बन गए। क्रिप्टो करंसी ठगी मामले में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी सुनील स्याल भी इस ठगी का किंग पिन है। एसआईटी ने क्रिप्टो करंसी ठगी मामले में वेबसाइट डीकोट कर ली गई हैं, जिसमें कई ट्रांजेक्शन मिले हैं। डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि शातिर बाहरो-बाहर लोगों को पैसा वापस कर रहे हैं।हिमाचल प्रदेश में क्रिप्टो करंसी से पैसे डबल करने के नाम पर हुई अढ़ाई हजार करोड़ की लूट के बाद सामने आए 210 करोड़ के फोरेक्स टे्रडिंग घपले के तीन मुख्य आरोपी दुबई फरार हो गए हैं। इन्हें दुबई से वापस लाने की प्रकिया पुलिस ने शुरू कर दी है। मंडी पुलिस ने इन तीनों के लिए लुकआउट नोटिस जारी करवाया है। इस मामले में पुलिस ने विदेश मंत्रालय से संपर्क साधा है। इस मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को सोमवार के दिन शिमला में विशेष अदालत में पेश किया गया है। अदालत ने दो आरोपियों राजेंद्र मोहन और दिनेश चोपड़ा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में अब मंडी पुलिस ने जांच और तेज कर दी है। फोरेक्स टे्रडिंग की इस लूट में हिमाचल प्रदेश में कम ही लोग ठगे गए हैं, लेकिन इस मामले का खुलासा मंडी पुलिस ने ही किया है। कुछ हफ्ते पहले इसे लेकर पहली एफआईआर मंडी जिला के बल्ह थाने में दर्ज हुई थी। मंडी पुलिस इस मामले की तय तक पहुंची है। छह राज्यों में हुई इस जालसाजी में 210 करोड़ से अधिक की ठगी हुई है। तीन आरोपियों के पकड़ में आने के बाद यह राशि और अधिक बढ़ सकती है। मंडी पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करने के साथ 20 से अधिक बैंक खाते भी फ्रीज करवाए हैं। जालसाजों ने इस पैसे से शिमला, पंजाब के जिरकपुर, मोहाली, पंचकुला, खरड़ और दिल्ली में करोड़ों रुपए की संपत्तियां बनाई हैं। एसपी मंडी सौम्या सांबशिवन का कहना है जांच जारी है। दो आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा है।

200 लोगों का बनाया शिकार

क्रिप्टो में जहां आठ से 12 महीने में पैसा डबल करने का लालच दिया गया है, वहीं इस मामले में लोगों को 12 महीने में 60 प्रतिशत ब्याज के साथ पैसा वापस करने का लालच दिया गया है। क्रिप्टो के हिमाचल में 2018 में लांच होने के बाद फोरेक्स टे्रडिंग को जालसाजों ने 2022-23 में लांच किया है। हिमाचल प्रदेश में इस मामले में मंडी जिला के साथ ही अन्य जिलों में कंपनी ने आफिस भी खोले और प्रदेश में 200 लोगों से ठगी हुई है, छह राज्यों का यह आंकड़ा हजारों में है।

Read Previous

दीपावली के एक माह बाद मनाई जाती है गिरिपार में बूढ़ी दियाली

Read Next

दीपावली पर भीषण आग और हादसों का तांडव ,लपटों ने मचाई हिमाचल में तबाही

error: Content is protected !!