Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 20, 2024

मोदी के कुशल नेतृत्व में विश्व भर में चमका भारत का नाम: सुरेश कश्यप/ आंख दिखाने वाले पड़ोसी देश को सीमा के भीतर घुस कर सबक सिखाया |

न्यूज़ पोर्टल्स: सबकी खबर
शिमला लोकसभा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने आज शनिवार को पाँवटा साहिब का दौरा किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचार किया।इस दौरान उनके साथ विधायक सुखराम चौधरी व मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी व मंडल के पदाधिकारी साथ रहें। उन्होंने सबसे पहले पातलेश्वर मन्दिर में आशीर्वाद लिया।इसके बाद उन्होंने मेन बाजार पाँवटा साहिब, में सभी दुकानों पर जा जाकर वोट देने की अपील की। इसके बाद उन्होंने पाँवटा भाजपा के एसी मोर्चा सम्मेलन में भाटाँवाली में भाग लिया।यहाँ उन्होंने सम्बोधित करते हुये भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।उन्होंने यहाँ केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व विकास कार्यों के दम पर वोट माँगे ।उन्होंने आश्वासन देते हुये कहाँ कि अगर वह सांसद बनते हैं तो पाँवटा साहिब से जुड़े जो भी मुद्दे व समस्यायें होगी वह उसे केन्द्र सरकार में रखने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

सुरेश कश्यप ने अपने सम्बोधन में कहाँ कि मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में भारत का नाम विश्व भर में रोशन किया हैं।पूरे कार्यकाल में एक भी घोटाला सरकार ने नहीं किया हैं।नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुये सबका साथ सबका विकास के तहत कार्य किये हैं।हर वर्ग का ध्यान रखा।मोदी सरकार की सैंकड़ों ऐसी योजनाएँ हैं जिनसे किसानों,ग़रीबों,महिलाओं सभी वर्गों का विकास हुआ हैं।
उन्होंने कहाँ कि देश आज एक नई उँचाईयों को छू रहा हैं,देश नई अर्थव्यवस्था की ताक़त बन कर उभरा हैं।मोदी सरकार के ऐतिहासिक फैंसलो से देश फिर से विकास की पटरी पर आया हैं।उन्होंने कहाँ कि मोदी ने भारत को आँख दिखाने वाले देशों को घर में घुस कर जबाव दिया हैं,सेना का मान मोदी सरकार में बढ़ा हैं,सेना अपने निर्णय लेने के लिये पुर्णत: स्वतन्त्र है।वन रैंक वन पेंशन जैसी योजना सैनिकों के लिये शुरू की हैं। उन्होंने संकल्प पत्र की सराहना करते हुये इसे ऐतिहासिक क़रार दिया व कहाँ कि यह पुर्णत: राष्ट्रहित में हैं,इससे नवभारत का निर्माण होगा।किसानों,मज़दूरों व छोटे उधमियों को 60 वर्ष बाद पेंशन देने का फ़ैसला ऐतिहासिक हैं। उन्होंने मोदी जी के हाथ फिर से मज़बूत करने के लिये अपने पक्ष में पाँवटा साहिब से भारी भरकम लीड दिलवाने की अपील जनता से की।


सुखराम चौधरी ने सम्बोधित करते हुये कार्यकर्ताओं को अबकी बार पाँवटा साहिब से 20 के पार का नारा देते हुये अपील की कि वह घर-२ जाकर नरेन्द्र मोदी जी को पुन: देश का प्रधानमन्त्री बनाने की अपील करे। इस दौरान उनके साथ देवेन्द्र चौधरी,अरविन्द गुप्ता,नरेश खापडा,शिवानी वर्मा,हितेन्द्र कुमार,चरणजीत चौधरी सहित पंचायत प्रतिनिधि व कार्यकर्ता शामिल हुये।

Read Previous

देश को मोदी जैसे मजबूत नेतृत्व की जरूरत :-बलदेव तोमर/ शिलाई भाजपा नेता की टीम ने मिशन रिपीट-2019 को कसी कमर/ आधा दर्जन गांव में जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगा समर्थन।

Read Next

कुल्हाल बैरियर पर ज्ञान गोदड़ी जत्था गिरफ्तार/ उत्तराखंड के हरिद्वार जाने को।निकला था 20 सदस्यों का जत्था/ उत्तराखंड पुलिस ने किया अरेस्ट ।

error: Content is protected !!