Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 9, 2024

कुल्हाल बैरियर पर ज्ञान गोदड़ी जत्था गिरफ्तार/ उत्तराखंड के हरिद्वार जाने को।निकला था 20 सदस्यों का जत्था/ उत्तराखंड पुलिस ने किया अरेस्ट ।

न्यूज पोर्टल्स: सबकी खबर

गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी हरकी पैड़ी हरिद्वार जा रहे सिख जत्थों को उत्तराखंड की पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है।।शनिवार को हिमाचल बॉर्डर से होकर जत्था दोपहर को उत्तराखंड की कुल्हाल चेकपोस्ट पर पहुंचा था। जत्थों में शामिल लोग हरिद्वार जाने की मांग पर अड़े थे। उत्तराखंड पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने जत्थे में शामिल आल इंडिया सिख कांफ्रेंस के अध्यक्ष समेत 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

[yikes-mailchimp form=”1″]

ऐसा कहा जा रहा है कि हरिद्वार में लंबे समय से गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी को लेकर विवाद चल रहा है। हर साल बैसाखी पर पंजाब, हरियाणा व दिल्ली से कई जत्थे हरिद्वार के लिए रवाना होते हैं। लेकिन, पुलिस उन्हें उत्तराखंड बॉर्डर पर ही सबको रोक लेती है। शनिवार को आल इंडिया सिख कांफ्रेंस अध्यक्ष गुरचरण सिंह बब्बर के नेतृत्व में जत्थों में शामिल 20 लोग गाड़ियों में सवार होकर उत्तराखंड रवाना हुए।जैसे ही कुल्हाल पुल पर पहुंचे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने सिख जत्थों को रोक लिया। हिमाचल बॉर्डर पर कुल्हाल चेकपोस्ट पर रोकने पर, जत्थों में शामिल लोगों ने नारेबाजी से आक्रोश जताया। जत्था हरिद्वार जाने की मांग पर अड़े रहे।

उधर, उत्तराखंड के कुल्हाल चैक पोस्ट बैरियर के प्रभारी एसआई मुकेश कुमार ने पुष्टि की है।
ज्ञान गोदड़ी जत्थों में शामिल लोग गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी हरिद्वार जाने के लिए अड़े थे। इस सबको समझाने का प्रयास।किया गया।।बाद में सभी 20 सदस्यों को अरेस्ट करके एसडीएम विकासनगर के समक्ष पेश किया गया।

Read Previous

मोदी के कुशल नेतृत्व में विश्व भर में चमका भारत का नाम: सुरेश कश्यप/ आंख दिखाने वाले पड़ोसी देश को सीमा के भीतर घुस कर सबक सिखाया |

Read Next

महिला ने लगाया पति पर मारपीट का आरोप/ शिकायत मिलने पर पुलिस जांच में जुटी।

error: Content is protected !!