Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

Lockdown 2. में विनोद कपूर निखार रहे चित्रकला का हुनर

News portals-सबकी खबर (पांवटा साहिब )

वैश्विक महामारी कोरोना के चलते लॉकडाउन और कर्फ्यू के बीच घरों में खाली समय बिताने को लोग अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। कोई अपने गायकी तो कोई चित्रकला के हुनर को निखारने में लगा है। इसके अलावा लूडो और सांप-सीढ़ी का खेल भी सबको भा रहा है। जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब  में भी कुछ लोग परिवार के साथ रहकर अपने-अपने तरीके से समय व्यतीत कर रहे हैं। कई अध्यापक ऐसे हैं, जो स्कूल और कॉलेज के समय चित्रकारी के लिए समय नहीं निकाल पा रहे थे, लेकिन इन दिनों वे अपना यह हुनर दिखा रहे हैं।

गिरिपार क्षेत्र से तालुख रखने वाले  पमता निवासी विनोद कपूर ने कर्फ्यू के दोरान अपनी कला का पर्दशन शोशल मिडिया के  (फेसबुक ) पर शेयर की है | कपूर की इस चित्रकला को लोगो ने भी खूब निहारा है और बेहतरीन चित्रकला बनाने की उन्हें लोगो ने बधाई भी दी है |

कपूर ने बताया की उन्हें बचपन से चित्रकारी का शौक है। उन्होंने बताया की उन्हें प्रकृति से बेहद लगाव है खास कर पालतू जानवर से उन्हें काफी लगाव है ,उन्होंने कहा की प्रक्रति के साथ छेड़ छेडाव नही करना चाहिए ,इस धरती पर सभी जीव जंतुओं का भी  हक़ है | उन्होंने कहा की जो मनुष्य ने जीव जंतुओं का हक़ छिना  है वो हक उन्हें मिलाना चाहिए | लॉकडाउन के चलते कपूर अपने  घर में तरह तरह की तस्वीरों बना कर वह घर की सजावट बनाने चाहते है |

बता दे की विनोद कपूर अभी पांवटा साहिब के अंतर्गत आने वाले  गोरुखुवाल स्कूल में  कम्पूटर लेक्चर के पद पर अपनी सेवाएँ दे रहे है |

 

 

Read Previous

ईंट के भट्टे पर कार्य करने वाले प्रवासी मजदूर के 4 झुगियों में भड़की अचानक आग

Read Next

सिरमौर में रविवार को कर्फ्यू में ढील ना देने का फैसला -उपयुक्त

error: Content is protected !!