Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 19, 2024

यूजीसी पे स्केल को मंजूरी, न्यूनतम बस किराया घटाया, हिमाचल में 252 पंप ऑपरेटर होंगे भर्ती

News portals-सबकी खबर (शिमला )

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित की गई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट ने प्रदेश में सेब बागवानों को कार्टन की खरीद पर छह प्रतिशत सब्सिडी देने का फैसला लिया है। वहीं, कर्मचारियों का नया वेतनमान लागू होने के बाद अब हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और कॉलेजों के कर्मचारियों को यूजीसी की ओर से निर्धारित नया पे स्केल मिलेगा।

कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी है।कैबिनेट के इस फैसले से प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में कार्यरत करीब 3,200 शिक्षकों की कई माह से लंबित यूजीसी पे स्केल मिलेगा। कैबिनेट ने न्यूनतम बस किराया सात से घटाकर पांच करने के फैसले पर भी मुहर लगाई। सीएम जयराम ठाकुर ने 30 जून को धर्मशाला कॉलेज के सभागार में राज्यस्तरीय कार्यक्रम ‘नारी को नमन’ के दौरान न्यूनतम किराया घटाकर पांच रुपये करने की घोषणा की थी।

अब कैबिनेट ने इस पर मुहर लगाई है। कैबिनेट ने जल शक्ति विभाग में 252 पंप ऑपरेटरों की भर्ती करने का फैसला लिया है। कई स्कूल भी अपग्रेड करने का फैसला भी लिया गया है।

Read Previous

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर कालाअम्ब में चलाया गया स्वच्छता अभियान

Read Next

अफीम का काला कारोबार, पुलिस ने जब छापा मारा, तो मिली नशे की बड़ी खेप

error: Content is protected !!