Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 27, 2024

बीते 10 दिनों से लापता आंजभोज का 25 वर्षीय मनीष का शव यमुना नदी से बरामद

News portals-सबकी खबर(पांवटा साहिब)

विकास खंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत आगरो से बीते 11 जनवरी से लापता 25 वर्षीय मनीष का शव पांवटा साहिब में श्मशान घाट के समीप यमुना नदी के किनारे से बरामद हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय मनीष पिछले 10 दिनों से लापता था। लापता मनीष के परिजन उसे अपने स्तर पर ढूंढने का प्रयास भी कर रहे थे। शुक्रवार को भी परिजन मनीष को ढूंढने में निकले हुए थे। साथ ही गोताखोर की टीम भी मनीष की यमुना नदी में ढूंढने में लगी हुई थी और श्मशान घाट के पास यमुना नदी के किनारे से लापता युवक का शव बरामद हुआ।

बता दें कि संन्त राम पुत्र रीठा राम निवासी आगरो तहसील पांवटा साहिब ने थाना पुरुवाला थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनका बेटा 25 वर्षीय मनीष उर्फ बंटी 11 जनवरी को घर से लापता है। उन्होंने अपने स्तर पर आस पास के क्षेत्र में पता किया मगर कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों ने शिकायत में बताया कि मनीष उर्फ बंटी राजपुर से पांवटा साहिब की ओर फोटो स्टूडियों के काम से निकाला था। परिजनों ने जब उससे दोपहर बाद सम्पर्क साधा तो उसका फोन बंद पाया गया।

गोताखोरों की टीम ने मनीष की डेड बॉडी को यमुना नदी किनारे से बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी पांवटा वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की।

Read Previous

पंचायत शावगा के गांव माटला में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन |

Read Next

संगड़ाह के गांव सींऊ मे हुई रेणुकाजी बांध से विस्थापित होने वाले किसान की बैठक

error: Content is protected !!