Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 26, 2024

सिरमौर में कांग्रेस के गढ़ को भाजपा ने चारोखाने चित कर दिए-बलदेव तोमर

News portals-सबकी खबर(शिलाई )

पंचायती राज चुनाव में जिला सिरमौर में भाजपा ने एकतरफ जीत हासिल की हैं। इससे यह साबित होता हैं कि जनता ने प्रदेश भाजपा सरकार के कामकाज पर मोर लगा दी हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेब तोमर ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने जीत हासिल कर ली हैं। पिछले दिनों कांग्रेस के नेता मीडिया में बड़ी बड़ी बातें कर रहे थे कि DDC सिरमौर में कांग्रेस के पास प्रयाप्त बहुमत हैं पर असल मे कुछ भी नही था। कांग्रेस के नेता अपने जिला परिषद सदस्य 9 बता रहे थे लेकिन प्रदेश की जन प्रिय सरकार की कल्याणकारी नीतिओ से प्रभावित होकर उसमे से भी एक सदस्य ने अपनी आस्था भाजपा में प्रकट की है।
बलदेब तोमर ने कहा कि जिला सिरमौर कभी कांग्रेस का गढ़ होता था लेकिन आज कांग्रेस के इस गढ़ को भाजपा ने चारोखाने चित कर दिया हैं ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा जिला सिरमौर में किए गए विकासात्मक कार्यो पर जनता ने मोहर लगा दी हैं।

सिरमौर में जिला परिषद में भाजपा का कब्जा हो गया हैं वही नगर परिषद नाहन व पावटा साहिब में भी भाजपा समर्थित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बने हैं। वही नगर पंचायत राजगढ़ में भी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा जीती हैं। यह आंकड़ा यही नही रुकता हैं जिला सिरमौर में 6 ब्लाक समितिया हैं उसमें भी सभी 6 ब्लाक समितियो में भाजपा समर्थित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बने हैं। उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में भाजपा का परचम लहराने के लिए जिले की जनता का बहुत बहुत आभार करते हैं।इससे साबित होता हैं कि प्रदेश सरकार की नीतिओ से जनता बहुत खुश हैं ओर 2022 के चुनाव में जिला सिरमौर से भाजपा 5 सीटें जिताने का निर्णय जनता कर चुकी हैं।
बलदेब तोमर ने अपार सफलता के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का जिले के शिर्ष भाजपा नेताओं व प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को बधाई दी हैं।


भाजपा मीडिया प्रभारी कुलदीप शर्मा ने जिला परिषद व नगर परिषद, नगर पंचायत व ब्लाक समितियो में भाजपा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष डा राजीव बिंदल, शिलाई के पूर्व विधायक बलदेब तोमर, विधायक रीना कश्यप व भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता को बधाई दी हैं। जिनके कुशल नेतृत्व के कारण आज जिला सिरमौर पंचायती राज संथाओं में कांग्रेसी मुक्त हुआ है। इसमें कोई दो रॉय नही है कि 2022 के चुनाव में भाजपा जिला सिरमौर में बड़े मार्जन से 5 विधानसभा सीटे जीतेगी। ओर एक बार पुनः प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।

Read Previous

लोक निर्माण विभाग ने सभी मुख्य सड़कों से 8 जेसीबी से हटाई गई बर्फ

Read Next

उजडे़ हुए खेतों में पावर वीडर बदल रहा खेती की तकदीर

error: Content is protected !!