Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 19, 2024

लोक गायक जेपी शर्मा की नाटियों पर झूमे दर्शक

माईना गांव में तीज पर्व पर रामायण का मंचन

News portals-सबकी खबर (संगड़ाह)

उपमंडल संगड़ाह के गांव माईना में तीज पर्व पर स्थानीय नवयुवक मंडल द्वारा रामायण का मंचन किया गया। इस दौरान प्रसिद्ध लोकगायक जेपी शर्मा द्वारा प्रस्तुत नाटियों पर दर्शक जमकर थिरके। स्थानीय कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्थानीय विधायक विनय कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि संध्या में दीप प्रज्जवलित किया। उन्होंने ड्रामा कलब को अपनी ऐच्छिक निधि से 11 हजार रुपए दिए। कार्यक्रम का आगाज स्थानीय कलाकारों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से किया।

इसके उपरांत रामायण में भगवान परशुराम का किरदार निभा रहे संजय एवं लक्ष्मण के रुप में मुकेश ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध की वाहवाही लूटी। रात्रि करीब 12 बजे ख्याती प्राप्त सिरमौरी गायक जय प्रकाश उर्फ जेपी शर्मा ने मंच सम्भाला। उन्होंने एक के बाद एक पहाड़ी गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। जेपी की शुण छोरिए सारे नी हांडणा चसका बुरा ए बजारो रा, हाथो दी बैटरी बांए चोमको घोड़ी, कांडा चुका कुंबरो रा रे, मुंदड़ी जोगे न रोए कानों, बीणी व एशी सोहणी भादरी आदि नाटियों पर कईं युवा दर्शक झूमते देखे गए। इसके बाद आकाशवाणी कलाकार प्रेमचंद बाउनली ने महाभारत पर आधारित गीत जेथे लागा नगरी था बिगली बाजा व कौड़ी सही रामा गीत प्रस्तुत किए।

महिला कलाकार वीणा कपिला ने दो कर जोर विनाय करूं तोरी गणपति व सोणा तेरा मंदिरों सोंणा झीलों रा किनारा माता रेणुका पहाड़ी भक्ती गीत प्रस्तुत किए। इसके बाद स्थानीय कलाकार मुकेश शर्मा ने मेरी ओ जानी रा बसेरा गांव टू धारो पांदे रा तेरा,रुईओ रातड़ी काटी नेरी व पाणी रा सोसो चांदणो के अलावा हिंदी व पंजाबी गीत प्रस्तुत कीए।

स्थानीय कलाकारों संजू एंड पार्टी द्वारा हंसी का तड़का प्रस्तुत कर दर्शकों को लोटपोट किया। ईश्वर शर्मा ने सावन में लग गई आग पर मनोहारी नृत्य किया इसके बाद उन्होंने ना दारू री बोतल ले ना भांगो री चीलमें पर नाटी प्रस्तुत की। नन्ही कलाकारा नमीषा ने मईया यशोदा तेरा कन्हैया पर नृत्य कर दर्शकों की तालियां बटोरी। इसके उपरांत नवयुवक मंडल माईना के कलाकारों ने करवा चौथ हास्य नाटिका प्रस्तुत कर दर्शकों को खूब गुदगुदाया। इसके बाद निखिल ने रोबोटिक नृत्य तथा पंकज शर्मा ने नाटी प्रस्तुत की।

Read Previous

शिलाई : नई पंचायत बिंडला दिगवा में 6 परिवारों ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा का दामन थामा

Read Next

विधायक विनय कुमार ने भाजपा सरकार पर बोला हमला

error: Content is protected !!