Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 6, 2024

शिलाई : नई पंचायत बिंडला दिगवा में 6 परिवारों ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा का दामन थामा

News portals-सबकी खबर (शिलाई )

शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष वलदेब तोमर का आज नई पंचायत बिंडला दिगवा में ढोल नगाड़ों से स्वागत किया। स्थानीय पंचायत के लोगो ने उनकी पंचायत को अलग करने व पँजाह गांव के लिए सड़क बनाने पर बलदेव तोमर  का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर 6 परिवारों ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया है। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत बिंदला दिग्वा के विकासात्मक कार्यो के लिए 6 लाख रुपए की घोषणा की हैं।


बिंडला दिग्वा पंचायत के गांव पँजाह में स्वागत समारोह कार्यक्रम में बोलते हुए बलदेब तोमर ने कहा कि बिंडला दिग्वा पंचायत बनने पर में स्थानीय लोगो को बधाई देता हूं। विकास की सबसे बड़ी कड़ी पंचायत होती हैं। पंचायत अलग होने से रुके कार्य को गति मिलेगी हैं।और लोगो को अपने कार्य के लिए ज्यादा दूर नही जाना पड़ेगा।


उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के कार्य प्रणाली को फॉलो कर रहा हैं। उनकी नीतिओ को देश ही नही बल्कि पूरा विश्व मान रहा हैं। आज देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार हैं और सरकार की योजनाएं लोगो के लिए वरदान सावित हो रही हैं। महिलाओ को मुफ्त गैस सिलेंडर, किसान निधि खाते में आना, स्वास्थ्य कार्ड से मुफ्त ईलाज करवाना व धारा 370 को समाप्त करना आदि सरकार की देन हैं। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर  के आशीर्वाद से शिलाई विकास में आगे बढ़ रहा है।

शिलाई के रुके पड़े कार्य को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गति प्रदान की हैं। जिससे 2022 में पूना भाजपा की सरकार बनेगी। इस अवसर पर बलदेब तोमर ने लिंक रोड पँजाह के लिए 2 लाख रुपए, लिंक रोड बिंदला से कोटि धार के लिए 2 लाख रुपए व लिंक रोड खलयानटी के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की हैं।


प्रेस को जारी बयान में भाजपा मीडिया प्रभारी कुलदीप शर्मा ने कहा कि बिंदला दिग्वा पंचायत बनाने पर व पँजाह के लिए सड़क बनाने पर स्थानीय पंचायत के 6 परिवारों ने भाजपा का दामन थाम लिया है।भाजपा में शामिल होने वालों में बीजा राम सोनल, सुरेश कुमार सोनल, केदार सिह दिग्वा, गंगा राम दिग्वा, विनोद कुमार दिग्वा व वीरेंद्र को बलदेब तोमर ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। बलदेब तोमर ने इन परिवारों का भाजपा में आने पर इनका स्वागत किया।


इस अवसर पर उनके साथ बहादुर सिंह जेलदार, सुखराम भारद्वाज, मुंशी राम पुंडीर, अतर सिह मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा, बलबीर चौहान, अतर सिह, राजेन्द्र चैहान मण्डल सचिव, ज्ञान चौहान, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष अनिल चौहान, ग्राम केंद्र अध्यक्ष दिनेश राणा, स्थानीय पंचायत के पूर्व प्रधान मदन नम्बरदार, मदन राणा, बलदेव राणा जिला कार्यकारणी सदस्य ओधोगिक प्रकोष्ट, जगदीश शर्मा, पण्डित बस्ती राम, भारत शर्मा, रामलाल शर्मा, मोहन चौहान, गुलाब सिह, भाग सिह, महिला मंडल प्रधान मीरा देवी, इंद्रा देवी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read Previous

जिला की 194 ग्राम पंचायतों के मतदाता अपनी पंचायत में करे नाम की पुष्टि सकते है – डीएम

Read Next

लोक गायक जेपी शर्मा की नाटियों पर झूमे दर्शक

error: Content is protected !!