Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर बोले घर-घर पहुंचाएंगे आप की नीतियां 9193 पदाधिकारियों ने ली शपथ

 News portals -सबकी खबर ( शिमला )

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी का संगठन मजबूत हो गया है। प्रदेश स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक के 9193 पदाधिकारियों ने सोमवार को सोलन के ठोडो मैदान में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी के रूप में देशभक्ति और ईमानदारी से देवभूमि हिमाचल प्रदेश के लोगों की सेवा करने की शपथ ली है, जिससे अब प्रदेश से लेकर पंचायत स्तर तक के पदाधिकारी एक साथ मिलकर पार्टी को मजबूत करने और आम आदमी पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए मिलकर कार्य करेंगे। सुरजीत ठाकुर ने आम आदमी में विश्वास जताने वाले लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब कंधे से कंधा मिलाकर हिमाचल प्रदेश को ईमानदार सरकार देने के लिए घर-घर जाकर कार्य करें। बिना किसी भेदभाव के जनता की सेवा के लिए तत्पर रहें।हिमाचल प्रदेश की जनता दिल्ली मॉडल पर हिमाचल प्रदेश का विकास करवाने के लिए तैयार है।

हिमाचल की जनता को अब आम आदमी पार्टी से ही उम्मीदें हैं जिसके कारण ही बहुत कम समय में आम आदमी पार्टी को हिमाचल प्रदेश की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताकर संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया। हिमाचल की जनता ने कांग्रेस और भाजपा की सरकार को देख लिया है। प्रदेश में 70 साल बाद भी जनता को शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं देने में भाजपा कांग्रेस की सरकारें नाकाम साबित हुईं हैं। कांग्रेस और भाजपा के राज में भ्रष्टाचार हुआ है, जिसके कारण ही हिमाचल विकास के मामले में पिछड़ गया है। हिमाचल की जनता बदलाव के लिए तैयार है और आम आदमी पार्टी ही जनता की पहली पसंद बनी है।

Read Previous

4,000 प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती को कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिलने के आसार कम

Read Next

बिलासपुर के जवान का अरुणाचल में हुआ निधन, ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पडऩे से उखड़ी सांसे

error: Content is protected !!