Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 4, 2024

बिलासपुर के जवान का अरुणाचल में हुआ निधन, ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पडऩे से उखड़ी सांसे

 News portals -सबकी खबर ( बिलासपुर )

अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी पर कार्यरत आईटीबीपी जवान का दिल का दौरान पडऩे से निधन हो गया। 40 वर्षीय जांबाज सुनील कुमार हरनोड़ा क्षेत्र का निवासी था। जांबाज के निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर है। अरुणाचल प्रदेश के पासोपानी स्थित आईटीबीपी सैन्य कैंप में ह्दयगति रुकने से हवलदार सुनील का निधन हो गया है। जवान की पार्थिव देह को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके घर लाया जा रहा है।

बुधवार को सतलुज नदी स्थित घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुनील की शहादत के बाद क्षेत्र में माहौल बेहद गमगीन है।परिजनों ने बताया कि बेटे की छुट्टी मंजूर होने के बाद घर में खुशी का माहौल था, लेकिन चंद दिन पहले यह खुशियां मातम में बदल गई। सुनील घर तो आए, लेकिन तिरंगे में लिपटकर। उनके शहीद होने की सूचना मिलने के बाद पत्नी मंजू देवी माता विमला देवी गहरे सदमे में हैं। दोनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सुनील अपने घर के छोटे बेटे थे। शहीद के पिता सूबेदार मेजर सेवानिवृत्त गरजा राम ने कहा कि मेरा बेटा देश की सेवा करते हुए शहीद हुआ है।

 

Read Previous

प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर बोले घर-घर पहुंचाएंगे आप की नीतियां 9193 पदाधिकारियों ने ली शपथ

Read Next

कारगिल विजय दिवस पर संगड़ाह में सम्मानित किए पूर्व सैनिक

error: Content is protected !!