Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 15, 2024

शिलाई : हल्लाह में 28 परिवारों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा

News portals-सबकी खबर (शिलाई)

शिलाई विधानसभा क्षेत्र के लाधि के ग्राम पंचायत हल्लाह में आज खाद्य आपूर्ति विभाग के उपाध्यक्ष बलदेब तोमर का ढोल नगाड़ों से स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत के 28 परिवारों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा हैं।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हल्ला का नाम शहीद कल्याण सिंह के नाम से व उनके नाम से लगने वाले मेले को भी जिला स्तरीय का दर्जा दिलाने के लिए स्थानीय लोगो ने बलदेब तोमर का धन्यवाद किया।

गौरतलब हो कि 1999 में कारगिल युद्ध मे हल्ला गांव के सैनिक कल्याण सिंह जी शहीद हुए थे। भारत माँ के लिए अपनी शहादत देने के बाद आज बलदेब तोमर ने हल्ला स्कूल का नाम शहीद कल्याण सिंह के नाम से करवाया हैं।
भाजपा मीडिया प्रभारी शिलाई कुलदीप शर्मा ने बताया कि हल्लाह स्कूल का नाम शहीद कल्याण सिंह के नाम से उनके शहादत पर मनाए जाने वाले मेले को जिला स्तरीय करने पर उनके परिवार व स्थानीय ग्रामीणों में खुशी हैं। ओर आज बलदेब तोमर की उपस्थि में हल्लाह पंचायत के 28 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता ग्रहण की हैं। भाजपा में शामिल होने वाले कुंदन सिंह चौहान शाहिद कल्याण के भाई, रणसिंह नंबरदार, महेंद्र सिंह ठाकुर, अमर सिंह चौहान, केवलराम, ज्ञान सिंह, मोती लाल, पंकज ठाकुर, धर्म सिंह, तुलसी राम, बंसी राम, जय सिंह, गुलाब सिंह, बस्ती राम, लाल सिंह, सनिया राम, मस्त राम, नारायण सिंह, सन्त राम, नंदा राम, केदार सिंह, राजू राम, रमेश, नीता राम, केदार सिंह, शेर सिंह ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थामा हैं।


इस अवसर पर स्थानीय पंचायत के लोगो को सम्बोधित करते हुए बलदेब तोमर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक डूबता जहाज हैं। और इस पर सवार लोग धीरे धीरे साथ छोड़ रहे हैं। आज देश से कांग्रेस पार्टी समाप्त होने की कगार पर हैं। 5 राज्यो के चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मात्र 55 विधानसभा क्षेत्र में जीत मिल पाई हैं। आज देश को कुशल प्रधानमंत्री मिले हैं। आज पूरे दुनिया की नजरें भारत के प्रधानमंत्री जी पर हैं हमे ऐसे प्रधानमंत्री पर गर्व हैं। आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा डबल इंजन से काम किया जा रहा हैं।

जिससे आज कांग्रेस पार्टी के लोग भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र विकास में आगे बढ़ रहा हैं। आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 2 SDM कार्यालय हैं व 2 BDO कार्यालय हैं। प्रदेश में कम ही ऐसी विधानसभा हैं जहां पर यह सब हैं। बलदेब तोमर ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए परिवारों का स्वागत किया और उन्हें आश्वासन दिलाया कि भाजपा में आपका पूरा मान सम्मान होगा। इस अवसर पर बलदेब तोमर ने स्थानीय पंचायत में अलग अलग कार्यो के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की हैं।


इस अवसर पर गंगा राम सिंगटा, बसंत चौहान, कुंदन सिंह नंबरदार, गुमान सिंह पोजटा, सुरेंद्र राणा, हरि सिंह ठाकुर, जगत सिंह नेगी, बहादुर सिंह वर्मा, डॉ सुखराम, इंदर सिंह ठाकुर, जगली राम, दौलत राम, देवेंद्र तोमर, जालम सिंह शर्मा, महेंद्र सिंह, प्रताब सिंह, लायक राम मगेट आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read Previous

कफोटा: मुख्यमंत्री कार्यक्रम से पहले भाजपा के ठेकेदारों ने भाजपा कार्यकर्ताओं से चंदा उगाई पर विवाद खड़ा

Read Next

नाहन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला सखियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

error: Content is protected !!