Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 20, 2024

लोगों के लिए वरदान साबित हो रही राजस्व लोक अदालतेंः जगत सिंह नेगी

News portals-सबकी खबर (शिमला ) राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित की जा रही राजस्व लोक अदालतें लोगों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। इन अदालतों के माध्यम से वर्षों से लम्बित मामलों को जल्द निपटाया जा रहा है।
राजस्व मंत्री ने कहा कि 28 तथा 29 फरवरी, 2024 को प्रदेशभर में राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया गया। इस दौरान इंतकाल के 16748, तकसीम के 936, निशानदेही के 2330 तथा राजस्व दुरूस्ती इंद्राज के 517 मामलों सहित कुल 20531 मामलों का निपटारा किया गया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को त्वरित सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। राजस्व विभाग द्वारा इसी उद्देश्य के तहत प्रत्येक माह के अन्तिम दो कार्य दिवस पर राजस्व लोक अदालतों का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है जिनमें लोगों के राजस्व सम्बन्धित कार्यों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जा रहा है।

Read Previous

सिरमौर जिला में वर्ष 2024 में सड़क दुर्घटनाओं में 20 लोगों की जानें गई -एल. आर. वर्मा

Read Next

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय

error: Content is protected !!