Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

राजगढ़ : वृद्ध व्यक्ति की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाया,य मुनानगर निवासी आररोपी को गिरफ्ता

News portals-सबकी खबर ( राजगढ़)

राजगढ़ के खैरी में गत 18 जून को हुई एक वृद्ध व्यक्ति की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक बुजुर्ग के साथ शराब पीने वाला शख्स ही उसका हत्यारा निकला। पुलिस के अनुसार पहले दोनों ने साथ में बैठकर शराब पी। इस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और यमुनानगर निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान राजपाल उर्फ पहलवान के रूप में हुई है। आरोपी खैरी के एक होटल में काम करता है। इस ब्लाइंड मर्डर को सुलझाने में पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ी।

बता दे  कि 18 जून को खैरी में मांगन निवासी भाग सिंह (72) का खून से लथपथ शव मिला था। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि मृतक भाग सिंह और राजपाल उर्फ पहलवान दोनों इकट्ठे शराब पीते थे। उस दिन भी इन्होंने पहले शराब पी। उस समय इनकी कहासुनी हुई। बाद में रात को मृतक भाग सिंह, राजपाल के पास आया और उसके साथ गाली गलौच करने लगा। इस पर राजपाल ने गुस्से में आकर उसे पत्थर मारा और उसकी मौत हो गई।


उधर ,डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि इस ब्लाइंड मर्डर को सुलझाने में थाना प्रभारी बलदेव ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस दल ने अच्छा कार्य किया और सभी कड़ियां जोड़कर हत्या करने वाले राजपाल उर्फ पहलवान को गिरफ्तार किया। राजपाल घटना वाले दिन ही भाग गया था और दो दिनों बाद स्वयं वापस आया। इससे पुलिस को उस पर शक हुआ। पुलिस ने जांच को उस दिशा में लेकर आगे बढ़ाया। आखिर पुख्ता सबूत एकत्रित करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि उसे अदालत में पेश करके तीन दिन केे पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

Read Previous

महाविद्यालय को दो साल से केमिस्ट्री के प्रैक्टिकल के लिए नहीं मिला प्रवक्ता

Read Next

बोगधार में पुलिस ने उखाड़ी भांग

error: Content is protected !!