Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 21, 2024

पीएम मोदी ने नए कृषि कानूनों को वापस लेने का एलान किया

News portals-सबकी खबर (दिल्ली)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत गुरुनानक देव की जयंती से की। उन्होंने देशवासियों को प्रकाशपर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पीएम मोदी ने नए कृषि कानूनों को वापस लेने का एलान किया। केंद्र सरकार बीते साल कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए तीन कृषि कानून लाई थी, लेकिन कई किसान संगठन इन कानूनों का लगातार विरोध कर रहे थे। पीएम मोदी ने कहा, कृषि में सुधार और किसानों के हित के लिए तीन कानून लाए गए थे। इन कानूनों से छोटे किसानों को और ताकत मिलती, सालों से ये मांग देश के किसान, विशेषज्ञ और अर्थशास्त्री कर रहे थे। जब ये कानून लाए गए, तो संसद में इस पर खूब चर्चा हुई। देश के किसानों, संगठनों ने इसका स्वागत किया, समर्थन किया। मैं सभी का बहुत आभारी हूं। उन्होंने कहा कि जो कर रहा हूं देश के लिए कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि किसानों का तर्क समझने में कोई कसर बाकी नहीं रखी, फिर भी विश्वास दिलाता हूं और ज्यादा मेहनत करूंगा।

हमारी तपस्या में कमी रही- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए देश के कृषि जगत के हित में पूर्ण समर्थन भाव से, नेक नियत से ये कानून लेकर आई थी ताकि छोटे किसानों का भला हो सके, लेकिन इतनी पवित्र बात पूर्ण रूप से किसानों के हित की बात हम कुछ किसानों को समझा नहीं पाए, शायद हमारी तपस्या में कहीं कमी रह गई। भले ही किसानों का एक वर्ग इसका विरोध कर रहा था। हमने बातचीत का प्रयास किया, ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। जिसके बाद हमने कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया।


संसद सत्र में कानून वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करेंगे- पीएम मोदीपीएम मोदी ने आंदोलनकारी किसानों से घर लौटने का आग्रह करते हुए तीनों कानून वापस लेने का एलान किया। उन्होंने कहा कि इस महीने के अंत में संसद सत्र शुरू होने जा रहा है उसमें तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की संवैधानिक प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि जो कर रहा हूं देश के लिए कर रहा हूं। किसानों से घर लौटने की अपील
पीएम मोदी ने कहा, मैं आंदोलन कर रहे किसानों से गुरु पर्व के मौके पर अपील करता हूं कि आप अपने अपने घर लौट जाएं. आप खेतों में लौटें, परिवार के बीच लौटें, आईए मिलकर एक नई शुरुआत करते हैं।किसानों की परेशानियों को करीब से देखा- पीएम मोदीपीएम मोदी ने किसानों की समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि किसानों की परेशानियों को नजदीक से देखा है। किसानों की चुनौतियों को कम करने के लिए  कृषि कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।आज देश सपनों को पूरा होते देख रहा है। देश में 100 में से 80 किसान छोटे हैं। 80 फीसदी किसानों के पास 2 हेक्टेयर से कम जमीन है। छोटो किसानों की संख्या 10 करोड़ से ज्यादा।

नए कृषि कानूनों से छोटे किसानों को फायदा- पीएम मोदीपीएम मोदी ने कहा कि फसल बीमा योजना को प्रभावी बनाया गया। आज छोटे किसानों को फसल बीमा का लाभ मिल रहा है। किसान हित को प्राथमिकता दी गई है। 22 करोड़ किसानों को स्वॉयल हेल्थ कार्ड दिए गए हैं। सरकार ने किसानों से रिकॉर्डतोड़ खरीदारी की है। किसान हित के लिए कई पुराने कानून खत्म किए गए हैं। छोटे किसानों को ताकत देने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।रानी लक्ष्मीबाई और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलिपीएम मोदी ने झांसी दौरे से पहले रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, मैं रानी लक्ष्मी बाई को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। वे भारत के इतिहास में अहम स्थान रखती हैं। उनकी बहादुरी को पीढ़ियों द्वारा कभी नहीं भुलाया जा सकता। इसके अलावा पीएम मोदी ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

आज यूपी में कई योजनाओं की देंगे सौगातदेश के नाम संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि किसानों की स्थिति सुधारने के लिए तीन कृषि कानून लाए गए। छोटे किसानों के कल्याण के लिए देश के कृषि जगत की हित में नए कानून लाए हैं। छोटे किसानों के उत्पादन बढ़ाने पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया।  पीएम मोदी आज से तीन दिन के दौरे पर उत्तर प्रदेश जा रहे हैं। यहां वह कई विकासकार्यों का लाकार्पण और शिलान्यास करेंगे। यूपी के महोबा में सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद शाम को को वे झांसी में राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व में शामिल होंगे।

 

Read Previous

किसानो के द्वारा पहली बार बेचा गया 15 करोड़ का धान

Read Next

अनुराग ठाकुर का भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर हुआ ज़ोरदार स्वागत

error: Content is protected !!