Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 29, 2024

विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट फतह कर घर लौटे एनएसजी कमांडो विवेक ठाकुर ।

न्यूज़ पोर्टल्स:सबकी खबर(ददाहू)

शुक्रवार को सिरमौर जिले के ददाहू के बड़ोन गांव के विवेक जैसे ही घर पहुंचे, उनका जोरदार स्वागत हुआ।विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट फतह कर घर लौटे एनएसजी कमांडो विवेक ठाकुर के पहली बार अपनी ढाई माह की बेटी को देख आंसू छलक आए।

विवेक और उनकी टीम ने 30 मई को अपना लक्ष्य हासिल किया। डेढ़ माह बाद छुट्टी मिलने पर वह जैसे ही घर पहुंचे उनकी मां के आंसू छलक गए। मां ने आरती उतारकर उनका स्वागत किया। विवेक ने बेटी को चूमा और उसे गले लगा लिया।

बता दें कि विवेक की बेटी सर्वेष्ठा ठाकुर का जन्म 22 अप्रैल को हुआ था। उस दौरान मिशन एवरेस्ट फतह पर थे। 30 मार्च को भारत सरकार के गृह सचिव राजीव गोबा ने 16 सदस्यीय टीम को तिरंगा और एनएसजी का ध्वज देकर दिल्ली से एवरेस्ट के लिए रवाना किया था।


मां ने पहले बेटे को सीने से लगाया, फिर तिलक किया। पत्नी प्रियंका ने भी उनकी आरती उतारकर उनका गृह प्रवेश करवाया। भाई कुलदीप ठाकुर और भाभी अंजना भी खुशी से फूली नहीं समा रही थीं।


विवेक भी इस टीम के सदस्य थे। दो माह तक 8848 मीटर ऊंची एवरेस्ट चोटी को फतह करके वह 31 मई को सुरक्षित बेस कैंप पहुंचे। डेढ़ माह बाद जब विवेक घर पहुंचे तो उनके युवा साथियों के साथ-साथ उनकी मां यशोधा देवी की खुशी का ठिकाना नहीं था।
नवयुवक मंडल बड़ोन के प्रधान निकुंज ठाकुर, महिला मंडल प्रधान मीरा देवी, नवदुर्गा आईटीआई बड़ोन के निदेशक इंद्र प्रकाश गोयल आदि युवाओं ने बड़ोन के प्रवेश द्वार पर विवेक का स्वागत कर उन्हें घर तक पहुंचाया।

Read Previous

पांवटा अस्पताल में वृद्ध व्यक्ति को 12 घंटे बाद एडमिट करने पर स्वास्थ्य विभाग करेगा जांच ।

Read Next

जेई इस्तीफे मामले में भड़का कनिष्ठ अभियंता संघ नाहन जोन ।

error: Content is protected !!