Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

प्रदेश में की जा रही नवोन्वेशी विचारो के साथ नईं इलेक्ट्रिक वाहन निति लागु

News portals-सबकी खबर (शिमला)

प्रदेश के उप- मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा की हिमाचल प्रदेश में नवोन्वेशी विचारो के साथ नईं इलेक्ट्रिक वाहन निति लागु की जा रही है और राज्य सरकार परिवहन क्षेत्र में सुधार की दिशा में कदम बड़ा रही है| उप मुख्यमंत्री यहां इलेक्ट्रिक की टेस्ट ड्राइव के अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे|उन्होंने सचिवालय से कुछ दुरी तक इलेक्ट्रिक वाहन में सवारी कर इसके तकनीकी पहलुओं की जानकारी भी प्राप्त की| मुकेश अग्निहोत्री ने कहा की प्रदेश में परिवहन क्षेत्र आमूलचूल परिवर्तन की दिशा में सकारात्मक प्रयास किये जायगे |नई इलेक्ट्रिक वाहन निति लागु करने के लिए विभिन्न स्तरों पर चर्चा की जा रही है| शुरूआती स्तर पर सचिवालय में इलेक्ट्रिक वाहनों के परिचालन को बढ़ावा दिया जायगा| और इसके उपरांत सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में भी विद्युत चालित वाहनों का उपयोग बढ़ाया जायगा| उप- मुख्यमंत्री ने कहा की परिवहन विभाग में अति शिघ्र लेक्ट्रिक वाहनों का बेडा शामिल है और इसके लिए निदेशक परिवहन को आवश्यक निर्देश जारी किए गये है|इसके लिए विभिन्न कंपनियों से सम्पर्क इन विद्युत चालित वाहनों की टेस्ट ड्राइव सहित विभिन्न तकनिकी पहलूवो की जानकारी प्राप्त की जा रही है| उन्होंने कहा की पूर्व सरकार के समय भी मुख्यमंत्री के लिए एक विद्युत चालित वाहन प्रदान किया गया था| हालाँकि इसे बाद में सामान्य प्रशाशन को सौंप दिया था| मुकेश अग्निहोत्री ने कहा की इलेक्ट्रिक वाहन निति के बारे में मुख्यमंत्री से चर्चा के उपरांत मंत्रीमंडल में इस मामले को रखा जायगा| इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार से भी बातचीत की जायगी| उन्होंने कहा की पहाड़ी प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण एवं इस पर्यटन में इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन को बढ़ावा देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है और इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर चर्चा उपरांत शिघ्र निर्णय लिया जायगा| उन्होंने कहा की लेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के लिए भी उपयुक्त कदम उठाते हुए उचित मापदंड़ो के अनुसार चार्जिंग स्टेशन स्थापित किये जायगे|शुरूआती चरण में सचिवालय सहित प्रदेश के विभिन्न सरकारी संस्थानों तथा प्रदेश से बाहर हिमाचल सदन एवं भवनों इत्यादि मेभी यह सुविधा प्रदान की जायगी| उन्होंने कहा की वाहनों की लाइसेंस प्रणाली को सुद्रिड करते हुए नए ड्राइविंग टेस्ट ट्रेक स्थापित करने की दिशा में भी उचित कदम उठाये जायगे ताकि सड़क सुरक्षा मनको का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके| इस बारे में अधिकारिओ को अध्यन करने के लिए कहा गया है| उप मुख्यमंत्री ने कहा की हिमाचल पथ परिवहन निगम में शून्य बुक वेल्यु के वाहनों को चरणवध ढंग से विद्युत चालित वाहन बदला जायगा| नई इलेक्ट्रिक वाहन निति में इलेक्ट्रिक बसे भी निगम के बेड़े में शामिल की जायगी| उप- मुख्यमंत्री ने कहा की उन्होंने गत दिवस परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक बुलाई थी जिसमे हिमाचल पथ परिवहन निगम को भारी भरकम घाटे की बात सामने आई है| इस घाटे को कम करने में इलेक्ट्रोनिक वाहन निति सार्थिक सिद्ध होगीं| इसमें परिवहन पर प्रतिदिन पड़ने वाले लगभग डेढ करोड़ रुपय के व्यय में भी कमी आयगी|उन्होंने कहा की सरकार का प्रयास रहेगी की शुरुआती चरण में हिमाचल पथ परिवहन निगम के घाटे को कम करते हुए इसे कम से कम नों प्रॉफिट नों लॉसकी स्थित तक लाया जाए| मुकेश अग्निहोत्री ने कहा की परिवहन के वॉल्वो बसों के बड़े को  भी सुद्रिड किता जायगा| उन्होंने कहा कि निगम से बाहर लगभग 125 वॉल्वो वाहन प्रतिदिन चल रहे है| परिवहन विभाग को इन वाहनों के पंजीकरण से लेकर इनके संचालन की प्रक्रिया के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है| इस अवसर पर प्रधान सचिव परिवहन आर.डी.नजीम, निदेशक परिवहन अनुपम कश्यप सहित वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे|

Read Previous

करीब सवा घंटे चली बैठक में सुझावों व फैसलों की लगी झड़ी

Read Next

प्रदेश में लगातार चढ़ रहा पारा बना पर्यावरणविदों के लिए परेशानी का सबब

error: Content is protected !!