Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 4, 2024

प्रदेश में लगातार चढ़ रहा पारा बना पर्यावरणविदों के लिए परेशानी का सबब

News portals-सबकी खबर (किन्नोर)

हिमाचल प्रदेश में शीत मरुस्थल के नाम से मशहूर जनजातीय जिला किन्नौर ग्लोबल वार्मिंग के प्रवाह से अछूता नहीं है। प्रदेश में लगातार चढ़ रहा पारा पर्यावरणविदों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। साल दर साल जिले के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम में हो रहे बदलाव को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र भी गहनता से विचार-विमर्श कर रहा है। किन्नौर जिले में दिसंबर में तापमान बढ़ने से गर्मी ही रही है। 18 दिसंबर को किन्नौर का तापमान 8 और 9 डिग्री सेल्सियस आंका गया है, जबकि पिछले साल किन्नौर जिले में दिसंबर में 14.2 डिग्री सेल्सियस तापमान था।यह पिछले साल के मुकाबले 5 डिग्री सेल्सियस अधिक। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से मिली जानकारी के अनुसार 4 दिसंबर, 2011 को किन्नौर जिले में सबसे अधिक तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तीन सालों में 17 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया है। एक दिसंबर, 2008 में 17.2 डिग्री, 6 दिसंबर, 2015 को 17.6 डिग्री, 7 दिसंबर, 2016 को 17.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। 4 दिसंबर, 2014 को 16.6 डिग्री, 3 दिसंबर, 2012 को 15.8 डिग्री, 16 दिसंबर, 2013 को 15.4 डिग्री, 10 दिसंबर, 2017 को 15 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।किन्नौर में पिछले 5 सालों में दिसंबर में 14 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान रहा है। बीते 15 सालों में किन्नौर के दिसंबर में सबसे कम 11 दिसंबर, 2019 को 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने कहा कि उत्तरी ध्रुव से ठंडी हवा कम आ रही है। 25 दिसंबर से मौसम में बदलाव होने जा रहा है। मौसम में हो रहे बदलाव को लेकर मौसम विभाग गहनता से विचार-विमर्श कर रहा है|

Read Previous

प्रदेश में की जा रही नवोन्वेशी विचारो के साथ नईं इलेक्ट्रिक वाहन निति लागु

Read Next

कम वोल्टेज की समस्या से लोगों को मिला निजात

error: Content is protected !!