Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 8, 2024

प्राकृतिक खेती ही एक मात्र विकल्प है, जिससे रोगों से बचा जा सकता है -पद्मश्री सुभाष पालेकर ने किया खुलासा ।

न्यूज़ पोर्टल्स:सबकी खबर

 

प्राकृतिक खेती के प्रदेश परियोजना अधिकारी राकेश कंवर ने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विवि पालमपुर में छह दिवसीय शिविर पद्मश्री सुभाष पालेकर के नेतृत्व में होगा।


पद्मश्री सुभाष पालेकर पांच से 10 जून तक छह दिवसीय कार्यशाला में भाग लेंगे। इसमें प्रदेश के छह जिलों लाहौल-स्पीति, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर और चंबा से एक हजार किसान, अधिकारी, कर्मचारी और खेती से जुड़े लोग भाग ले रहे हैं।


छह जिलों से 850 किसान और 150 के करीब अधिकारी, कर्मचारी, आत्मा, कृषि और बागवानी विभाग से भाग ले रहे हैं। प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में पिछले साल 500 किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने का लक्ष्य रखा था, लेकिन 2663 किसानों ने इस फसल को अपनाया।
रासायनिक और जैविक खेती से लोगों को जहर खिलाया जा रहा कई किसानों ने खुद प्रशिक्षण लिया और खुद इस विधि को अन्य किसानों को भी हस्तांतरित किया। इसके बाद प्राकृतिक खेती पर 28 जून से तीन जुलाई तक सोलन में शिविर होगा।


पद्मश्री सुभाष पालेकर ने कहा कि रासायनिक और जैविक खेती से लोगों को जहर खिलाया जा रहा है, लेकिन अब देव भूमि को प्राकृतिक खेती में बदलना होगा। रासायनिक खादों से लोगों को कैंसर, मधुमेह समेत कई घातक बीमारियों जन्म ले रही हैं।
प्राकृतिक खेती ही एक मात्र विकल्प है, जिससे रोगों से बचा जा सकता है। इस मौके पर कृषि अधिकारी डॉ एनके भधान, डॉ राजेश्वर चंदेल, डॉ अरुण व्यास, डॉ अतुल डोगरा, डॉ डीके अवस्थी, डॉ कुलदीप धीमान आदि मौजूद रहे।

Read Previous

हद ही है…कमरऊ पंचायत के लबराड़ा गांव में 5 साल से पेयजल समस्या से ग्रामीण परेशान।

Read Next

स्वच्छ भारत निर्माण करने का लें सामूहिक संकल्प: स्वामी विज्ञानानंद

error: Content is protected !!