Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 26, 2024

डिपुओं में जनवरी से और सस्ता मिलेगा सरसों तेल

News portals-सबकी खबर (शिमला)  

उपभोक्ताओं को सरकारी राशन डिपो में सस्ता मिलेगा सरसों का तेल  हिमाचल प्रदेश के राशनकार्ड धारक उपभोक्ताओं को डिपुओं में जनवरी से  और सस्ता सरसों तेल मिलेगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने सरसों तेल टेंडर की फाइनेंशियल बिड खोल दी है। सब्सिडी के साथ उपभोक्ताओं को यह खाद्य तेल 158 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा। वर्तमान में उपभोक्ताओं को डिपो में 168 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से तेल दिया जा रहा है। इसके अलावा सरकार ने दालों में पहले ही 15 से 20 रुपये तक के रेट कम कर दिए हैं। हिमाचल प्रदेश के 19 लाख राशनकार्ड परिवारों को सब्सिडी पर राशन मिलता है।इसमें तीन किलो अलग-अलग दालें (मलका, माश और दाल चना), दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों) 500 ग्राम प्रति व्यक्ति चीनी, एक किलो नमक प्रदेश सरकार खुद सब्सिडी में उपभोक्ताओं को उपलब्ध करा रही है।

आटा और चावल केंद्र सरकार सब्सिडी पर दे रही है। बीते महीनों मार्केट में तेल और दालों के के दामों में उछाल से डिपो में भी राशन महंगा हो गया था। दिसंबर में ही उपभोक्ताओं को राहत मिली है। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि डिपो में उपभोक्ताओं को सस्ता राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। दालों के बाद अब उपभोक्ताओं को सरसों तेल भी सस्ता मिलेगा। डिपुओं में मिलेंगी अन्य रोजमर्रा की वस्तुएं हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को डिपो में मार्बल चाय के साथ मसाले और बासमती चावल भी दिया जाएगा। वह वस्तुएं बाजार मूल्य की अपेक्षा सस्ती मिलेगी।

खाद्य आपूर्ति निगम ने कंपनियों को फाइनल कर उनके अधिकारियों के साथ बैठक कर ली है। दो महीने से उपभोक्ताओं को नहीं मिली चीनीहिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को दो महीने से चीनी नहीं मिली है। कई उपभोक्ताओं को दिवाली पर मिलने पर अतिरिक्त चीनी के कोटे से भी वंचित रखा गया है। इधर, निगम की ओर से सप्लाई ऑर्डर में देरी होने के कारण यह सब हुआ है। अब खाद्य आपूर्ति निगम का दावा है कि डिपो में चीनी की सप्लाई भेज दी गई है। जिन लोगों को चीनी नहीं मिली है, उन्हें इस महीने एक साथ दो महीने का कोटा दिया जाएगा।

 

Read Previous

कल्पना राणा ने बढ़ाया हिमाचल प्रदेश का गौरव

Read Next

बांदली के रहने वाले 44 वर्षीय लायक राम की ढंगार में गिरने से मौत

error: Content is protected !!