Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 26, 2024

केंद्र में मोदी सरकार एवं प्रदेश में जयराम सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाएंगे-अविनाश राय खन्ना

News portals-सबकी खबर (शिमला )

भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि सरकार के सभी निगम एवं बोर्डों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्ष की समीक्षा भी समय-समय पर की जाएगी उन्होंने कहा कि बोर्ड के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष जिस प्रकार से हिमाचल प्रदेश में कार्य कर रहे हैं उससे हिमाचल प्रदेश की जनता को बल मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शिमला प्रवास के दौरान उन्होंने निगम एवं बोर्डों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की एक बैठक ली थी जिसमें कई विषयों पर चर्चा की गई थी।


उन्होंने कहा कि निगम एवं बोर्डों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष संगठन एवं सरकार का महत्वपूर्ण हिस्सा है जो की जनता और सरकार के बीच में एक कड़ी का काम करता है।
उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश के निगम एवं बोर्डों के साथ कई लाभार्थी योजनाएं जुड़ी है और इन योजनाओं को धरातल तक ले जाकर लोगों को इन योजनाओं का लाभ पहुंचाने का दायित्व निगम एवं बोर्डों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों का है। जिसके लिए उनको अधिक से अधिक प्रयास करना चाहिए।


उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण को लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार कटिबद्ध है और महिला सशक्तिकरण से जुड़े बोर्डों के चेयरमैन भी अच्छा कार्य कर रहे हैं हिमाचल प्रदेश महिला सशक्तिकरण के लिए समय-समय पर शुद्ध नीतियां बना रहा है।
उन्होंने बताया कि निगम एवं बोर्डों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष लगातार प्रवास भी करेंगे और केंद्र में मोदी सरकार एवं प्रदेश में जयराम सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाएंगे।

Read Previous

जेओए आईटी परीक्षा केंद्र उपमंडल में न रखे जाने से जिले के हजारों छात्र रहे परेशान

Read Next

प्रदेश में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत, 96 नए मामले आए

error: Content is protected !!