Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 10, 2024

नाहन में समपन्न हुई रिइएम्लॉएड एक्स-सर्विसमेन वेलफेयर ऐसोसिएशन जिला सिरमौर (रि० ई० डब्ल्यू० ए०) की बैठक

News portals-सबकी खबर (नाहन ) रिइएम्लॉएड एक्स-सर्विसमेन वेलफेयर ऐसोसिएशन जिला सिरमौर की बैठक का आयोजन नाहन के सैनिक आरामगृह में प्रातः 10 बजे हुआ। जिसमें विभिन्न विभागों में सेवारत लगभग 30 लोगों ने भाग लिया। संगठन की बैठक में रिइएम्लॉएड एक्स-सर्विसमेन के विभिन्न विभागों में तैनात सभी कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। संगठन के अध्यक्ष बाबू राम शर्मा ने बताया कि हमारे कर्मचारियों की सभी प्रकार की समस्या़ओं का समाधान मिलजुलकर किया जाएगा। सभी रिइएम्लॉएड एक्स-सर्विसमेन कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है। इन कर्मचारियों ने विकट परिस्थितियों में देश के मुश्किल से मुश्किल स्थानों पर अपनी सेवाएं की है और एक बार पुनः यहां पर पूरे निष्ठा भाव के साथ प्रदेश में सेवारत है और प्रदेश में विभिन्न विभागों और पदों पर तैनात होकर अनुससरणीय कार्य कर रहे है। उन्होंने पुरजोर बल देते हुए कहा कि राज्य सरकार को इन कर्मचारियों के हितों को सर्वोपरि रखना चाहिए और इनकी प्रत्येक समस्याओं का समाधान त्वरित रूप से करना चाहिए।
सनंद रहे की रीवा सिरमौर की कार्यकारणी का गठन 22 जुलाई को सर्वसम्मति से संपन्न हुआ था जिसमें बाबू राम शर्मा को अध्यक्ष, सुभाष चंद को उपाध्यक्ष, नरेन्द्र सिंह ठुंडू को महासचिव तथा तोताराम को कोषाध्यक्ष तथा महेन्द्र सिंह को मिडिया प्रभारी चुना गया था। अध्यक्ष ने कहा कि सभी रिइएम्लॉएड एक्स-सर्विसमेन कर्मचारियों अपने हितों की रक्षा और हितों के लिए एकत्रित और संगठित है। उन्होंने कहा कि सभी रिइएम्लॉएड एक्स-सर्विसमेन कर्मचारियों एक साथ एक मंच पर संगठित रहना चाहिए। उन्होंने जिला सिरमौर के सभी साथियों से संगठन से जुड़ने की अपील की।
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष बाबू राम शर्मा, उपाध्यक्ष सुभाष चंद, महासचिव नरेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष तोताराम, मिडिया प्रभारी महेन्द्र सिंह सहित अनेक दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।

Read Previous

पांवटा में मनाया गया कारगिल विजय दिवस

Read Next

बारिश से एक कच्चे घर की दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत

error: Content is protected !!