Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 26, 2024

आदमखोर तेंदुए ने तीन स्थानों पर 6 लोगों को किया घायल

News portals-सबकी खबर (राजगढ़ )

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला और सिरमौर की सीमा पर स्थित रासुमांदर इलाके में तेंदुए ने रविवार को तीन स्थानों पर छह लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर है। उसे उपचार के लिए आईजीएमसी रेफर किया गया है।

बता दे कि रविवार सुबह बगड़ पनोटी निवासी दिनेश कुमार (40) पर तेंदुए ने बगड़ नाले में हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। इसके बाद तेंदुए ने पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत कोटी पधोग के घर बगड़ पनोटी काटल में अंदर घुस कर उनकी पत्नी निर्मला (49) पर हमला बोल दिया। शोर मचाने पर तेंदुआ भाग खड़ा हुआ लेकिन इस हमले में निर्मला को गंभीर चोटें आई है।

इतना ही नहीं तेंदुआ शिमला जिला के गांव भागेश्वरी में देवराज के घर में भी घुस गया तथा उनकी बच्ची और तीन चार अन्य लोगों को घायल कर दिया। बाद में इस आदमखोर हो चुके तेंदुए को शिमला जिला के स्थानीय लोगों ने मार गिराया।


तेंदुए के हमले में घायल निर्मला देवी को उपचार के लिए जिला शिमला के ठियोग अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। जबकि दिनेश को उपचार के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ लाया गया। उधर ,डीएसपी भीष्म ठाकुर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस चौकी पझौता शिलाबाग से पुलिस दल मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद कर रहा है। साथ ही वन विभाग को भी सूचित किया गया है।

 

Read Previous

सिविल अस्पताल में चार वर्षों से अधिक समय से अल्ट्रासाउंड कक्ष में लगे ताले , लाखों की मशीन बनी शो पीस

Read Next

अछी खबर : आंजभोज के 91 साल के बुजुर्ग ने कोरोना को मात देकर लोगों के मन में नई उम्मीद जगा दी

error: Content is protected !!