Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 9, 2024

कफोटा : NH-707 तीसरे दिन भी नही खुला, दोनों तरफ लगी वाहनों की कतारें ।

News portals-सबकी खबर (शिलाई)

राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर लोगों के लिए लगातार मुसीबत का कारण बना हुआ है। राजमार्ग पर फिर से बोहराड़ के समीप भूस्खलन होने लगा है जिसके कारण मार्ग आवाजाही के लिए अवरूद्ध हो गया है। राजमार्ग प्राधिकरण की अनदेखी और आरजीवी कम्पनी की मनमानी के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर मानव निर्मित भूस्खलन की वारदाते लगातार जारी है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर आरजीवी कम्पनी ने पहाड़ों की नियमों के विपरीत अंडर कटिंग कर दी है। जिसके कारण जगह जगह भूस्खलन हो रहा है। बोहराड के समीप पिछले एक पखवाड़े के अंदर तीसरी दफा भूस्खलन हो गया है।जिसके चलते पेयजल लाइन, कुल, निजी भूमि सहित लाखों रुपए की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। इतना ही नही राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर वाहनों की लम्बी कतारें लग रही है। और कार्यरत कम्पनी मार्ग खोलने में असमर्थ नजर आ रही है। पांवटा साहिब से फेडीजपुल तक राष्ट्रीय राजमार्ग 707 निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर पैकेज-2 का कार्य कर रही आरजीवी कंपनी की बेतरतीव कार्यप्रणाली के कारण लगातार भूस्खलन सामने आ रहा है, ग्राम पंचायत शिल्ला के समीप बोहराड में पहाड़ी का एक टुकड़ा सड़क पर गिर गया है, जिसमे दर्जनों चीड़ के पेड़ मानव निर्मित भूस्खलन की भेंट चढ़ गए हैं।लोगों की माने तो अवैज्ञानिक तरीके से की जा रही कटिंग के चलते भूस्खलन हो रहा हैं। इसके चलते अकसर सड़क कई घंटे बंद रहती है। सूत्रों की माने तो राजमार्ग प्राधिकरण के भ्रष्टाचार में मिलीभगत होने के कारण कार्यरत कंपनियों के हौसले बुलंद है। यहां कार्य करने वाले अधिकारी कुंभकरणी नीद नजर आ रहे है। जिसके कारण आरजीवी के हौसलें बुलंद नजर आ रहे है। बेरहाल राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर भारी भूस्खलन होने कें कारण पिछले तीन दिनों से मार्ग बंद चल रहा है।

Read Previous

कफोटा: कोटा-पाब के गांव हरलोग में डाकघर कर्मचारियों की मनमानी के खिलाफ लोगों में भारी रोष

Read Next

सिरमौर की पुरातन लोक संस्कृति को संजोएं रखने वाले इस क्षेत्र को बतौर ST Status मंजूरी दे चुका है केंद्रीय मंत्रिमंडल

error: Content is protected !!