Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 15, 2024

न्यायाधीश रवि विजयकुमार मलिमठ ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण

News portals-सबकी खबर(शिमला )

न्यायाधीश रवि विजयकुमार मलिमठ ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्हें मुख्य न्यायाधीश एल. नारायण स्वामी ने उच्च न्यायालय में आयोजित एक साधारण समारोह में पद की शपथ दिलाई। इससे पहले न्यायमूर्ति आरवी मलिमठ उत्तराखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थे।

इस अवसर पर उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों में न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान, न्यायाधीश सुरेश्वर ठाकुर, न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर, न्यायाधीश अजय मोहन गोयल, न्यायाधीश संदीप शर्मा, न्यायाधीश चंदर भूसन बारोवालिया, न्यायाधीश अनूप चिटकारा और न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ भी उपस्थित थे। रजिस्ट्रार जनरल वीरेंद्र सिंह ने कार्यवाही का संचालन किया।

न्यायमूर्ति मलिमठ का जन्म 25 मई, 1962 को हुआ था। उन्होंने 28 जनवरी, 1987 को कर्नाटक हाई कोर्ट में वकालत शुरू की। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा एडवोकेट जनरल अशोक शर्मा, हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश्वर सिंह चंदेल, एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया राजेश शर्मा व रजिस्ट्रार (सतर्कता) डा. बलदेव सिंह भी उपस्थित थे।

Read Previous

प्रदेश से दिल्ली व चडीगढ़ के लिए बसें रवाना हुई

Read Next

रिश-बर्फबारी के बाद प्रचंड हुई ठंड, 13 तक मौसम साफ

error: Content is protected !!