Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 29, 2024

प्रदेश से दिल्ली व चडीगढ़ के लिए बसें रवाना हुई

News portals-सबकी खबर (शिमला )

हिमाचल प्रदेश से वोल्वों बसों का संचालन शुरू हो गया है। गुरुवार को प्रदेश से दिल्ली व चडीगढ़ के लिए बसें रवाना हुई हैं। राज्य सरकार के निर्देशों के बाद निगम प्रबंधन ने जारी एसओपी के तहत बसों का संचालन किया है। पहले दिन निगम द्वारा दिल्ली के लिए पांच बसें भेजी गई हैं, जबकि चडीगढ़ के लिए एक बस भेजी गई है। एचआरटीसी के साथ-साथ कुछ निजी आपरेटर्ज द्वारा भी रूटों पर वोल्वों बसों का संचालन किया गया है। राज्य सरकार द्वारा गत बुधवार को वोल्वों बसों के संचालन का फैसला लिया गया था।

गुरुवार को निगम द्वारा पहली बस शिमला से दिल्ली के लिए सुबह 9ः00 बजे भेजी गई। निगम प्रबंधन द्वारा डे बस सर्विस के साथ-साथ नाइट बस सेवा भी बहाल कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि राज्य के शिमला, कुल्लू, मनाली, धर्मशाला सहित अन्य क्षेत्रों से काफी संख्या में प्राइवेट व निगम की वोल्वो बसें चलती हैं, जिनका संचालन 20  मार्च माह से बंद पड़ा हुआ  है। प्रदेश के मनाली व धर्मशाला में 100 के करीब बसें हैं। इसके साथ एचआरटीसी में 80 वोल्वों बसें हैं। इसमें 50 बसें एचआरटीसी की और 40 बसें वैट लीजिंग पर हैं।

जिनका संचालन मार्च माह से बदं पडा हुआ है। हिमाचल में   वोल्वों सहित एसी बसें यात्रियों की पहली पसंद रहता है। इन बसों में रोजाना काफी सख्यां में यात्री सफर करते है। इन बसों के संचालन बंद होने से बाहरी राज्यों से आने वाले सैलानियों सहित स्थानीय लोगों को परेशानियों को सामना करना पड रहा था। वहीं निगम को भी रोजाना करोंडों की चपत लग रही थी। लेकिन अब उक्त बसों के संचालन के बाद प्रदेश में और सैलानियों के उमड़ने की उम्मीदें लगाई जा रही हैं।

थ परिवहन निगम द्वारा प्रदेश से दिल्ली, हरिद्वार, चडीगढ़, अमृतसर और देहरादून के लिए बस सेवा उपलब्ध करवाई जा रही थी, जो कोविड के चलते बंद पड़ी हुई थीं। निगम प्रबंधन द्वारा पहले चरण में दिल्ली व चडीगढ़ के लिए बसें चलाई गई हैं। दूसरे चरण में अन्य रूटों पर भी बसों के चलने की उम्मीदें लगाई जा रही हैं। दिल्ली में किसान आंदोलन के चलते निगम द्वारा बसें वाया खेकडा व शहादरा होकर भेजी जा रही हैं। पथ परिवहन निगम के एमडी सदीप कुमार का कहना है कि दिल्ली व चडीगढ़ के लिए वोल्वों बस सेवा बहाल कर दी गई है।

ऐसे करना होगा पालन

100 फीसदी क्षमता के साथ  सभी को मास्क पहनना जरूरी  ड्राइवर-कंडक्टर करेंगे फ्लू की मानिटरिंग  परिचालक थर्मल स्कैनिंग करने के बाद बस में  विभाग मुहैया करवाएगा परिचालक को थर्मल स्कैनर  बस को सुबह-शाम सेनेटाईज करना होगा  स्वास्थ्य विभाग की एसओपी का सख्ती से पालन  बस में खड़े होकर यात्रा मान्य नहीं  बुकिंग काउंटर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन  बस में प्रॉपर वेंटीलेशन की व्यवस्था

यह रहेगी समयसारिणी

रूट                    समय

शिमला-दिल्ली        9 बजे सुबह

शिमला-दिल्ली        9 बजे रात

मनाली-दिल्ली        6.30 बजे शाम

धर्मशाला-दिल्ली      8 बजे रात

बीड़-दिल्ली           3.45 बजे शाम

(धर्मशाला-चंडीगढ़ के लिए भी एक बस का संचालन हुआ है।)

Read Previous

हिमाचल प्रदेश में बर्ड फ्लू प्रभावित पौंग बांध किनारे बसे गांवों,में अब उड़ते परिंदे मरकर लोगों के घरों पर भी गिरने लगे

Read Next

न्यायाधीश रवि विजयकुमार मलिमठ ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण

error: Content is protected !!