Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 27, 2024

दुनिया के ‘कबाड़’ से भारत कमाएगा 2.2 अरब डालर |

News portals-सबकी खबर (नई दिल्ली )

भारत अब दुनिया के कई देशों के कबाड़ हो चुके युद्धपोतों और अन्य जहाजों की मदद से अपना खजाना भरेगा। क्योंकि मोदी सरकार ने इसके लिए नया कानून (पोत पुनर्चक्रण अधिनियम, 2019) बनाया है, जिसके आने के बाद भारत की जीडीपी बढ़ाने में युद्धपोत और अन्य जहाजों का महत्त्वपूर्ण योगदान होगा।

सरकार वैश्विक पोत पुनर्चक्रण (रिसाइक्लिंग) कारोबार में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इससे देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में इसकी हिस्सेदारी बढ़कर 22 अरब डालर पर पहुंच जाएगी, जो मौजूदा स्तर से दोगुना होगी। केंद्रीय पोत परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार मनसुख लाल मंडाविया ने कहा कि भारत युद्धपोत और अन्य जहाजों के लिए प्रमुख रिसाइक्लिंग गंतव्य के रूप में उभर सकता है। मंडाविया ने उम्मीद जताई कि पोत रिसाइक्लिंग गतिविधियों की देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में हिस्सेदारी बढ़कर 2.2 अरब डालर पर पहुंच जाएगी, जो मौजूदा स्तर से दोगुना होगी। मंडाविया ने कहा कि गुजरात का अलांग दुनिया का सबसे बड़ा शिपयार्ड है।

यह देश में जहाजों की रिसाइक्लिंग की बढ़ती संख्या को पूरा करने के लिए तैयार है। अभी भारत वैश्विक स्तर पर दुनिया में वार्षिक आधार पर नष्ट किए जाने वाले 1,000 जहाजों में से 300 को रिसाइकिल करता है। इस बारे में वैश्विक संधि का अनुमोदन नहीं किए जाने की वजह से जापान, यूरोप और अमरीका जैसे अभी अपने जहाजों को रिसाइक्लिंग के लिए भारत नहीं भेजते हैं।

Read Previous

सूर्य ग्रहण के बाद हजारों श्रधालुओं ने लगाई डुबकी।

Read Next

बड़ा चौक नाहन में सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के समारोह का होगा सीधा प्रसारण |

error: Content is protected !!