Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 10, 2024

स्वदेशी फाइटर जेट पर भारत को सफलता विमान वाहक पोत पर अरेस्टेड लैंडिंग कराने वाला छठा देश |

News portals-सबकी खबर (नई दिल्ली )

भारतीय नौसेना के लिए शनिवार का दिन यादगार रहेगा। नौसेना के स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस ने विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य पर सफल लैंडिंग करके इतिहास रचा है। भारतीय नौसेना ने बताया कि यह पहली बार है जब कोई स्वदेशी लड़ाकू विमान किसी विमानवाहक पोत पर उतरा है। शनिवार सुबह 10 बजकर दो मिनट पर इसकी लैंडिंग हुई।

कमोडोर जयदीप मौलंकर ने यह लैंडिंग कराई। डिफेंस रिसर्च एंड डिवेलपमेंट आर्गेनाइजेशन द्वारा बनाया गया तेजस एयरक्राफ्ट अरेस्टर वायर की मदद से आईएनएस विक्रमादित्य पर  उतरा। एरोनॉटिकल डिवेलपमेंट एजेंसी नौसेना के साथ मिलकर इस लड़ाकू  विमान को विकसित कर रही है। इस सफल लैंडिंग के बाद रूस, अमरीका, फ्रांस, ब्रिटेन और चीन के बाद भारत विमान वाहक पोत पर अरेस्टेड लैंडिंग कराने वाला छठा देश बन गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तेजस की लैंडिंग के बाद तेजस और नौसेना को बधाई दी।

उन्होंने ट्वीट किया कि डीआरडीओ द्वारा विकसित तेजस की आईएनएस विक्रमादित्य पर पहली लैंडिंग के बारे में जानकर बेहद खुशी हुई। ये सफल लैंडिंग भारतीय लड़ाकू विमान विकास कार्यक्रम के इतिहास में एक शानदार लम्हा है। इस सफलता के लिए डीआरडीओ और नौसेना को बधाई। सफल परीक्षण के बाद अब नौसेना के लिए ट्विन इंजन वाले फाइटर विमान की मेन्यूफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा।

Read Previous

आर्मी चीफ नरवणे का बड़ा बयान,पीओके पर कभी भी एक्शन, बस सरकार के आदेश का इंतजार |

Read Next

दिल्ली में स्कूल प्रतियोगिता में महिला हैंडबॉल टीम ने कब्जाई चांदी |

error: Content is protected !!