Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

गाड़ियों की तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण, 6 लोंग घायल 2 की मौके पर ही मौत

News portals-सबकी खबर (शिमला)

राजस्थान से दिल्ली लौटते वक्त शुक्रवार शाम हिमाचल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बस मनोहरपुर-कोथुन हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पिकअप सवार 2 लोगों की मौत हुई है। वहीं हिमाचल के करीब 6 नेताओं को चोटें आई हैं। घायलों का जयपुर अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता वापस लौटते समय मनोहरपुर-कोथून नेशनल हाईवे पर मालगवास गांव के पास बस और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के दौरान 6 कार्यकर्ता घायल और पिकअप पर सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सैंथल थाना के अंतर्गत दौसा में हुआ।दोनों गाड़ियों की रफ्तार तेज होने के कारण भिड़ंत के बाद तेज धमाका हुआ| आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली, सदर और सैंथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को संभाला। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और पिकअप का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों गाड़ियों के आगे के हिस्से एक-दूसरे में बुरी तरह से फंस गए। पिकअप में बैठे लोगों के शव अंदर ही फंस गए। पुलिस ने मौके पर क्रेन बुलवाकर दोनों गाड़ियों को अलग किया और फंसे शवों को बाहर निकाला। हादसे के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बस से अपना सामान निकालकर सड़क किनारे रख दिया और बाद में दूसरे वाहन से रवाना हुए।बता दें कि हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह समेत सभी 40 विधायक भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने राजस्थान गए गए थे।सभी विधायकों ने भारत जोड़ो यात्रा के 100वें दिन राहुल गांधी के साथ पैदल यात्रा की।प्रदेश के कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता भी अपने-अपने विधायकों के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने राजस्थान गए थे। वापसी में यह हादसा पेश हो गया।हादसे में कांग्रेस के 6 कार्यकर्ता अनिल, शशि किरण, राजेंद्र, नोरबू, तोंजन और रतनलाल के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Read Previous

किन्नौर में किए भूकंप के झटके महसूस,3.40 आंकी गई तीव्रता

Read Next

शीत सत्र में पहली बार बैठेंगे 21 विधायक, पक्ष में 13, विपक्ष में बैठेंगे सात

error: Content is protected !!