Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 20, 2024

शीत सत्र में पहली बार बैठेंगे 21 विधायक, पक्ष में 13, विपक्ष में बैठेंगे सात

News portals-सबकी खबर (धर्मशाला)

इस बार तपोवन विधानसभा परिसर में शीत सत्र 24 से 27 दिसंबर तक प्रस्तावित है। प्रदेश के 68 विधायकों में से 21 विधायक ऐसे हैं, जो पहली बार सदन में बैठेंगे। विधानसभा सत्रों के लिए सदन में लगातार अपनी दूसरी पारी की शुरुआत करने वाले विधायकों की संख्या 26 है, जबकि अन्य विधायकों में कई विधायक तीसरी से चौथी बार विधानसभा सदन की गरिमा बढ़ाएंगे।साथ ही कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट पर जीतकर आए पवन काजल अपनी ही बनाई हुई विधानसभा में लगातार तीसरी बार बैठेंगे। काजल पहली बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीतकर विधानसभा में पहुंचे थे। दूसरी बार कांग्रेस टिकट पर जीत हासिल कर सदन में पहुंचे थे। अब भाजपा टिकट पर जीतकर विधानसभा में पहुंचे हैं। काजल एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन चुनाव तीन अलग-अलग पार्टी चिह्नों पर लड़े और जीते हैं। कांग्रेस : भुवनेश्वर गौड़ (मनाली), नीरज नैयर (चंबा), देवेंद्र भुट्टो (कुटलैहड़), सुदर्शन सिंह (चिंतपूर्णी), चैतन्य शर्मा (गगरेट), केवल सिंह पठानिया (शाहपुर), आरएस बाली (नगरोटा बगवां), हरीश जनारथा (शिमला), कुलदीप राठौर (ठियोग), अजय सोलंकी (नाहन), विनोद (कसौली), सुरेश कुमार (भोरंज) और चंद्रशेखर (धर्मपुर)।  भाजपा : लोकेंद्र कुमार (आनी), डॉ. जनक राज (भरमौर), डीएस ठाकुर (डलहौजी), दीप राम (करसोग), दलीप ठाकुर (सरकाघाट), त्रिलोक (बिलासपुर) और रणवीर सिंह निक्का (नूरपुर)।

Read Previous

गाड़ियों की तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण, 6 लोंग घायल 2 की मौके पर ही मौत

Read Next

CM सुक्खू के OSD बने गोपाल शर्मा,अधिसूचना जारी

error: Content is protected !!