Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 19, 2024

नगर परिषद नाहन की पूर्व अध्यक्ष रेखा तोमर की कोरोना से मौत

News portals-सबकी खबर (नाहन )  केलाश चौहान 

करोना संक्रमण का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। नाहन शहर की प्रमुख भाजपा नेत्री पूर्व विधायका रेखा तोमर का कोरोना से निधन हो गया है। रेखा तोमर की कोविड-19 रिपोर्ट आने के बाद 19 अप्रैल को साईं अस्पताल में भर्ती किया गया था। आज सुबह कोरोना इलाज के दौरान कार्डियक अरेस्ट के चलते रेखा तोमर की मृत्यु हो गई।

रेखा तोमर की उम्र लगभग 75 वर्ष के आसपास की थी। शिक्षा विभाग में बतौर शिक्षक रही , रेखा तोमर ने रिटायरमेंट के बाद सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लिया था। रेखा तोमर शुरू से भाजपा में ही शामिल रही। 2008-2009 के आसपास नाहन नगर परिषद चुनाव मे अध्यक्ष पद के लिए चुनाव भी लड़ा था। 2016 मे उन्होंने फिर एक बार नाहन नगर परिषद में चार नंबर वार्ड से पार्षद का चुनाव लड़ा और जबरदस्त जीत हासिल की थी।


नाहन नगर परिषद में उन्हें सबसे बेहतर कार्य के लिए जाना जाता रहा। रेखा तोमर के बेटे विशाल तोमर नाहन भाजपा मंडल के महामंत्री है।
रेखा तोमर की अचानक मृत्यु हो जाने पर पूरे नाहन सहित जिला में शोक की लहर है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, विधायक डॉ राजीव बिंदल सहित तमाम भाजपा नेताओं व कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय सोलंकी आदि ने उनकी अचानक मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Read Previous

नाहन मे वीकेंड कर्फ्यू के दूसरे दिन रविवार को बाजार रहे बंद, बसों की आवाजाही ना के बराबर

Read Next

उत्तराखंड में बिगड़ते हालात : रविवार को एक दिन में 44 कोरोना मरीजों की मौत,4368 लोग मिले संक्रमित

error: Content is protected !!