Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 28, 2024

कमरऊ पंचायत के पांच परिवार ने कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी में हुए शामिल

News portals-सबकी खबर(शिलाई )

शिलाई के पूर्व विधायक एवं खाद्य आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष बलदेब तोमर शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत टिटियाना व कमरोऊ व कफोटा में जन समस्याएं सुनी ओर इस अवसर पर खजयार गांव के 5 परिवार ने भाजपा ज्वाइन की है।
प्रेस को जारी बयान में भाजपा मीडिया प्रभारी शिलाई कुलदीप शर्मा ने बताया कि जन सम्पर्क अभियान के तहत भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एव शिलाई के लोकप्रिय पूर्व विधायक बलदेब तोमर ने कमरोऊ पंचायत के गांव खजयार में जन समस्याएं सुनी ओर अधिकतर समस्याओ का समाधान मौके पर ही किया गया।

उन्होंने लोगो को कोविंड 19 के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं के बारे में भी लोगो को बताया। व पत्रक भी बाटे। अवसर पर स्थानीय पंचायत के ओम प्रकाश, दुल्ला राम, रँगीलाल, सुरेश कुमार व रमेश कुमार ने देश व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण करी योजनाओं से प्रभावित होर कांग्रेस छोड़कर बलदेब तोमर के साथ भाजपा में अपनी आस्था प्रकट की है।

बलदेब तोमर ने उनको भाजपा जॉइन करवाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री कमलेश पुंडीर, मांगी राम, लायक राम तोमर शेर सिंह, भगवान सिंह, नरेंद्र ठाकुर, प्रेम तोमर आदि कार्यकर्ता थे। उसके बाद बलदेब तोमर ने टिटियाना पंचायत में भी जन समस्याएं सुनी।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान उदयराम शर्मा, जिला कार्यकरणी सदस्य रमेश शर्मा, उप प्रधान रघुवीर शर्मा, गीता राम शर्मा, नन्दा राम, लायक राम शर्मा, प. दीपराम शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read Previous

बहराल में 240 नशे के कैप्सूल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार ।

Read Next

धर्मगुरु दलाई लामा है विश्व शांति दूत : सुरेश तोमर

error: Content is protected !!