Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

पूर्व मंत्री श्यामा शर्मा के आकस्मिक निधन पर ऊर्जा मंत्री ने गहरा शोक किया व्यक्त

News portals-सबकी खबर (पौंटा साहिब)

भाजपा की तेजतर्रार कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री श्यामा शर्मा का अकस्मात निधन हो गया हैं। उन्होंने करीब 70 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा है। पूर्व मंत्री कुमारी श्यामा शर्मा के आकस्मिक निधन पर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। ऊर्जा मंत्री ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
लोकसभा सदस्य एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ0 राजीव बिंदल, विधायक पच्छाद रीना कश्यप, अध्यक्ष कृषि विपणन बोर्ड बलदेव भण्डारी व उपाध्यक्ष राज्य नागरिक आपूर्ति निगम बलदेव तोमर ने भी श्यामा शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।


श्यामा शर्मा कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी तथा सोमवार प्रातः उन्हें नाहन मेडिकल कॉलेज से चंडीगढ़ रेफर किया गया है, जहां उनका निधन हुआ।
श्यामा र्श्माा अपने राजनैतिक जीवन में तीन बार विधायक व मंत्री भी रही। उन्होंने  पहली बार 1977 में  नाहन विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के साथ कई आन्दोलनों में भाग लिया व कई बार जेल भी गई।बता दें कि श्यामा शर्मा करीब 4 दिनों से डिहाइड्रेशन से बीमार चल रही थी। आज उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी और उन्हें तुरंत चंडीगढ़ ले जाया गया, मगर चंडीगढ़ पहुंचते ही पूर्व मंत्री श्यामा शर्मा ने दम तोड़ दिया।

Read Previous

कोरोना संबंधित लक्षण दिखने पर नजदीक अस्पताल में करवाएं जांच

Read Next

नगर पंचायत राजगढ व ग्राम पंचायत हाब्बन, रोहनाट के कुछ क्षेत्र को कन्टेंमेंट जोन घोषित कर किया सील -डीएम

error: Content is protected !!