Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 27, 2024

प्रदेश में प्रस्तावित पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए 20 हजार अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी

News portals-सबकी खबर (शिमला )

हिमाचल  प्रदेश में प्रस्तावित पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव कराने के लिए 20 हजार अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी। राज्य चुनाव आयोग ने पिछले पंचायत चुनाव में पचास हजार कर्मचारियों की ड्यूटी नवंबर में लगा दी गई थी।  आयोग के अधिकारियों के मुताबिक पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में पिछली बार कुल 7500 पोलिंग पार्टियां चुनाव ड्यूटी पर भेजी गईं थीं। कुल 3615 चुनाव अधिकारी तैनात किए थे।

प्रदेश में इस बार पंचायतों की संख्या  3226 से बढ़कर कुल पंचायतों की संख्या 3615 तक पहुंच गई है। इसके अलावा पंचायतों के वार्डों की संख्या 21384, पंचायत समिति के वार्ड 1791 और जिला परिषद के वार्ड 249 हैं। इस हिसाब से प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव कराने के करीब 70 हजार कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी लगाई जा रही है।


इस बार प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव कराते समय कोरोना महामारी के संक्रमण की चुनौती से राज्य चुनाव आयोग को भी निपटना होगा। इसके लिए आयोग चुनाव ड्यूटी में पहली बार स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी लगाने के लिए विवश है। इस बार प्रत्येक मतदान केंद्र में पोलिंग पार्टियों की संख्या भी बढ़ेगी और चुनाव अधिकारियों की संख्या भी ज्यादा रहेगी।

 

Read Previous

बीज का आलू पहले से मंहगा मिलने से गिरिपार क्षेत्र का किसान मायूस

Read Next

चरस के साथ 2 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

error: Content is protected !!