Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 27, 2024

मंडी-मनाली नेशनल हाईवे पर जमीन धंसने से करीब 50 फीट नीचे ढांक में जा लुढ़की बस

News portals -सबकी खबर (मंडी) मंडी क्षेत्र में कल देर शाम से ही लगातार बारिश हो रही है और भी सड़के बंद होने के समाचार आ रहे हैं। चक्कीमोड़ के पास सुबह आठ बजे भूस्खलन होने से बंद हुआ कालका शिमला नेशनल हाईवे 10:15 बजे यातायात के लिए बहाल हो गया है। करीब दो घंटे हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा। यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं सुंदरनगर से सुबह 5 बजे शिमला जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम के सुंदरनगर डिपो की बस डैहर-कांगू सड़क मार्ग पर जमीन धंसने से करीब 50 फीट नीचे ढांक में जा लुढ़की। हादसे के दौरान बस में 12 यात्री मौजूद थे।
हादसे में चालक-परिचालक सहित सभी यात्रियों  को  चोटें आई है।  घायलों को उपचार के लिए स्थानीय लोगों की मदद से नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें से 5 घायलों को मेडिकल कॉलेज नेरचौक के लिए रैफर कर दिया गया है बस सुबह 5:00 बजे सुंदरनगर से रवाना हुई थी। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने बताया परिवहन निगम की टीम मौके पर रवाना हो गई है।।

Read Previous

HRTC Bus में बैठ शराब पीने व पत्रकार से झगड़ा करने वाले Driver के खिलाफ FIR

Read Next

सिरमौरीताल में पीड़ित परिवार से मिलकर मन वेदना से भर गया है : जयराम ठाकुर

error: Content is protected !!