Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 20, 2024

राहुल गांधी के प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रचार करने पर संशय

News Portals सबकी खबर(शिमला) 

भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करने पर संशय बन गया है। 7 सितंबर से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा करीब 120 दिन बाद हिमाचल के नजदीक पहुंचेंगी। तब तक प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। यात्रा छोड़कर प्रदेश में प्रचार के लिए राहुल का आना संभव नजर नहीं आ रहा है। प्रदेश के पार्टी नेताओं ने राहुल गांधी को प्रचार के लिए बुलाने के लिए हाईकमान को प्रस्ताव भेजा है। 10 अक्तूबर के बाद प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के अन्य स्टार प्रचारकों के आने की संभावना है। 7 सितंबर से राहुल गांधी ने तमिलनाडु के कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है।
150 दिन तक चलने वाली यात्रा के दौरान राहुल 3,750 किलोमीटर का पैदल सफर करेंगे। जम्मू-कश्मीर में पांच माह बाद यात्रा पूरी होगी। देश के 12 राज्यों से होकर यात्रा गुजरेगी। हिमाचल में नवंबर मध्य तक विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव के लिए करीब डेढ़ माह का समय बचा है। 45 से 50 दिन के दौरान भारत जोड़ो यात्रा उत्तर भारत के नजदीक भी नहीं पहुंचेंगी।

ऐसे में राहुल के यात्रा को बीच में छोड़कर हिमाचल में प्रचार करने के लिए आने पर संशय बन गया है। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी को प्रचार के लिए बुलाने का प्रस्ताव भेजा गया है। हाईकमान से भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी को बीच-बीच में दो से तीन दिन का समय निकालकर हिमाचल भेजने की मांग की गई है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने बताया कि 10 अक्तूबर के बाद हिमाचल में कांग्रेस के स्टार प्रचार प्रदेश के चुनाव अभियान में शामिल होंगे।

Read Previous

निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम के तहत पहाड़ी लोक कलाकार दिलीप सिरमौरी ने छात्रों को खूब नचाया

Read Next

प्रदेश के पांच शक्तिपीठों में छठे नवरात्र पर उमड़ा आस्‍था का सैलाब, जय माँ के जयकारे गुंजते

error: Content is protected !!