Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 19, 2024

नमो एप के माध्यम से हुई डोनेशन

News portals-सबकी खबर (शिमला)

भाजपा ने लोअर बाजार में माइक्रो डोनेशन अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया, इस कार्यक्रम में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा विशेष रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता शिमला मंडल के महामंत्री गगन लखनपाल द्वारा की गई।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा से बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में ‘माइक्रो डोनेशन’ अभियान चलाया है । इस अभियान को आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के निर्देशानुसार हिमाचल के सभी 74 मंडलों मो चलाया जा रहा है, इस अभियान में भजापा सोशल मीडिया एवं आई टी टीम का विशेष योगदान रहा है।

इस अभियान के अंतर्गत भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पार्टी कार्यकर्ताओं सहित देश के लोगों से 5 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक दान देने की अपील की है। नंदा ने बताया कि माइक्रो डोनेशन अभियान की शुरुआत 25 दिसंबर अटल बिहार वाजपेयी की जयंती के अवसर पर हुई थी । इसका समापन दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी को किया जाएगा।भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में नमो ऐप के माध्यम से माइक्रो डोनेशन के लिए लोगों को जोड़ा ।डोनेशन को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल , मंत्री सुरेश भारद्वाज ने भी एक-एक हजार रुपये का दान दिया है।  भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसके पास 15 करोड़ का मजबूत कैडर बेस है।

भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक पुनीत शर्मा ने बताया की हिमाचल प्रदेश माइक्रो डोनेशन अभियान में  पूरे देश में इस सप्ताह छठे स्थान पर रहा है। सोशल मीडिया विभाग और भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को इस अभियान को गति देने के लिए साधुवाद।कार्यक्रम में जिला सोशल मीडिया अध्यक्ष सुदीप महाजन, महामंत्री सुशील चौहान, रितलव चिपडा, अनिता सूद, तरुण राणा, सनी लखनपाल, ममता गुप्ता, कल्याण, दीपक शर्मा एवं ऋषभ गुप्ता में भाग लिया।

Read Previous

छापेमारी कर शराब की तीन भटियो समेत 800 लीटर लाहन किया नष्ट

Read Next

सिरमौर में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 7741 नए मतदाता किए शामिल- राजेंद्र शर्मा

error: Content is protected !!