Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 12, 2024

विकास ही भाजपा का मूलमंत्र है , 54 परिवारों को 19 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का चैक प्रदान – सतपाल सिंह सत्ती

News portals- सबकी खबर (ऊना) प्रदेश के ऊना जिले में सदर विस क्षेत्र के 54 परिवारों को 19 लाख रुपए की आर्थिक सहायता के  लिए छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने चैक प्रदान किए | यह आर्थिक मदद जरूरतमंद परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रदान की जा रही है। इससे जरुरतमंदो की स्थिति में परिवर्तन लाया जा सकता है |  सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर स्वयं एक गरीब परिवार से आते हैं, इसीलिए गरीब का दर्द समझते हैं और सभी की मदद करने का प्रयास करते हैं। पिछले पांच वर्षों में ऊना सदर विस क्षेत्र को 1500 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात मिली है और बीते कल ही मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 200 करोड़ की परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन कर कर गए हैं। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम बेहद सफल रहा है और ऊना सदर की जनता ने बढ़-चढ़ कर इसमें भाग लिया है। उन्होंने भाजपा पार्टी के द्वारा सराहनीय कार्य को जनता को समर्पित किए | उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा हरेक वर्ग के विकास के लिए प्रयासरत रहती है। विकास ही भाजपा का मूलमंत्र है।  भाजपा सरकार  ने गरीबो की हर समम्स्या का समाधान करने का प्रयास केके उनको हर संभव सहायता दी | गत साढ़े चार साल में भाजपा ने पूरे प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। प्रदेश का संतुलित व एक समान विकास हुआ है। क्षेत्र के 54 परिवारों को 19 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देकर सत्ती उनके स्तर को ऊंचा करना चाहते है |

Read Previous

प्रदेश के पहले विज्ञान संग्रहालय का शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उद्घाटन किया

Read Next

जनयानकड़ पीएचसी का भवन बनकर तैयार , चंगर क्षेत्र के लगभग डेढ़ दर्जन गांव की जनता को नेशनल हाईवे साथ जोड़ा जाएगा – पवन काजल

error: Content is protected !!