Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 15, 2024

प्रदेश के पहले विज्ञान संग्रहालय का शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उद्घाटन किया

 

News portals- सबकी खबर (चंबा) हिमाचल प्रदेश के पहले विज्ञान संग्रहालय जिला चंबा के राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्थापित , शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उद्घाटन किया। संग्रहालय का नाम पंडित जयवंत राम उपमन्यु विज्ञान संग्रहालय रखा गया है। जो कि प्रदेश विधानसभा के पहले अध्यक्ष और स्टेट हाई स्कूल चंबा में भारतीय मूल के पहले मुख्याध्यापक थे।    विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्त्वावधान में देश के आकांक्षी जिलों में विज्ञान संग्रहालयों की स्थापना से भारत सरकार के समग्र शिक्षा अभियान को बल मिलेगा। वही , केंद्रीय मंत्री डा. जतिंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने स्कूली शिक्षा में गुणवत्ता सुधार के उद्देश्य से प्री-स्कूल से 12वीं कक्षा तक एक व्यापक कार्यक्रम समग्र शिक्षा और जन भागीदारी तैयार किया है, जिसे टू-टी यानी टीचर एंड टेक्नोलॉजी पर केंद्रित किया है। समारोह में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. जतिंद्र सिंह ने विशेषातिथि के तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई। इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष डा. हंसराज, सदर विधायक पवन नैयर, सचिव जैव प्रौद्योगिकी भारत सरकार डा.राजेश एस गोखले, एपीएमसी के अध्यक्ष डीएस ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर नागपाल, निदेशक विज्ञान और प्रौद्योगिकी भारत सरकार सुभ्रा चक्रवर्ती, उपायुक्त चंबा डीसी राणा व पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में 75 विज्ञान संग्रहालय स्थापित होंगे। चंबा जिला में पहला विज्ञान संग्रहालय राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में खोला गया है। 

Read Previous

मौसम विभाग ने 9 और 10 अक्तूबर को प्रदेश में बारिश व बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया

Read Next

विकास ही भाजपा का मूलमंत्र है , 54 परिवारों को 19 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का चैक प्रदान – सतपाल सिंह सत्ती

error: Content is protected !!