Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 26, 2024

शिवरात्रि महोत्सव पहुंची देव पराशर ऋषि की पालकी, 111 देवी देवता भी आए

News portals-सबकी खबर (मंडी )

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के  लिए छोटी काशी पूरी तरह तैयार हो गई है। शुक्रवार सुबह से देव माधव राव मंदिर में दूरदराज के क्षेत्रों से आए देवी-देवताओं को तांता लग रहा। दर्जनों प्रमूख देवी देवताओं ने राजमाधव मंदिर में शीश नवाया और उसके बाद राजा के बेडे़ में हाजिरी भरी। शुक्रवार शाम तक अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए 111 के लगभग देवी-देवता मंडी पहुंच गए हैं, जिससे पूरा दिन छोटी काशी देव ध्वनियों से गूंजती रही।

शनिवार को महोत्सव का आगाज दोपहर तीन बजे से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किया जाएगा, जिसके बाद शिवरात्रि महोत्सव की पहली शाही जलेब भी निकलेगी।  जलेब में प्राचीन पंरपरा के अनुसार राजमाधव पालकी में सवार होकर निकलेंगे, तो वहीं-देवी देवता हजारों देवलुओं के साथ नाचते गाते हुए प्रस्थान करेंगे। पहली शाही जलेब में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। उधर, शुक्रवार को मंडी में देवी देवताओं के पहुंचने का सिलसिला दोपहर 11 बजे से शुरू हो गया। इस दौरान मुख्य तौर पर देव ऋषि पराशर, देव हूरंग नारायण, पाशाकोट, उत्तरशाल, माहूनाग, मगरू महादेव, बिठ्ठू नारायण सहित अनेक देवी मंडी पहुंच गए हैं। मंडी राजघराने के कुल देवता पराशर ऋषि सैकड़ों देवलुओं संग मंडी पहुंचे। शुक्रवार को पहुंचे देवी देवताओं ने राज माधव मंदिर व अन्य देवताओं के साथ राजा के बेहड़ा में पहुंचे।

ग्रेवाल आज देंगे प्रस्तुति

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में कुल छह सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन होगा। शनिवार को आयोजित होने वाली पहली सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी सूफी गायक कंवर ग्रेवाल आपनी प्रस्तुति देंगे। इसके  अलावा पहाड़ी कलाकार भी कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे।

Read Previous

पातलेश्वर मंदिर में भक्तों ने शिवलिंग का दूध, दही, शहद, शक्कर, घी के साथ जलाभिषेक किया |

Read Next

गोविंदघाट बैरियर पर अवैध खनन से भरे दो ट्रक पर माइनिंग इंस्पेक्टर मंगत राम शर्मा का एक्शन ।

error: Content is protected !!