Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 13, 2024

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की मांग हि.प्र का प्रतिनिधि मंडल की 10300-34800+3200 GP पे बैंड की मांग

News portals-सबकी खबर (शिमला )

बीते दिन  कनिष्ट कार्यालय सहायक (आईटी) संघ हिमाचल प्रदेश का एक प्रतिनिधि मंडल अजय नेगी व कुसुम शर्मा की अध्यक्षता में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष, अश्वनी ठाकुर  से मिला। सबसे पहले उन्होंने जेओए के भर्ती एवं पदोन्नति नियम बनाने के लिए प्रदेश सरकार का एवं अश्वनी ठाकुर  के अथक प्रयासों का दिल से धन्यवाद किया। इस मौके पर उन्होंने अवगत करवाया कि जो प्रदेश सरकार द्वारा दिनांक 28/05/2020 को कनिष्ट कार्यालय सहायक (IT) के भर्ती एवं पदोन्नति नियम अधिसूचित किये गए है उसमे उन्हें लिपिकों के समान पदोन्नति दी गयी है परंतु इस अधिसूचना में लिपिकों के समान 2 वर्ष की नियमित सेवाओ के उपरांत 10300-34800 + 3200 के पे बैंड का कोई जिक्र नही किया गया है तथा संघ प्रदेश सरकार से 2 वर्ष की नियमित सेवा के बाद कनिष्ठ कार्यलय सहायक (IT) कर्मचारियों को भी 10300-34800+3200 GP के पे बैंड का प्रावधान किया जाए।


जिस पर अश्वनी ठाकुर ने प्रदेश के समस्त कनिष्ठ कार्यालय सहायक (IT) कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि वह इस विषय को जल्द ही प्रदेश सरकार के समुख उठाएंगे एवं महासंघ के माध्यम से हमारी मांगो को मनवाकर रहेंगे। इस मौके पर उनके साथ महासंघ के प्रदेश महासचिव विनोद चौहान  एवं महामंत्री देवेन्द्र चौहान  तथा जेओए संघ के कर्मचारी नरेंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा, ललित शर्मा,विनोद रावत, सुरजीत पुंडीर, अमित, बलवंत,विक्रम चौहान,आशा, सुरेन्द्र, रामानंद,अशोक चौहान, रीतू,कुलदीप, अनामिका,संचित शर्मा, रजनीश, चमन आदि संघ के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Read Previous

2 पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 29 जुलाई तक करें आवेदन

Read Next

जिला सिरमौर के सराहां, सतौन, माजरा, अम्बोया में एलपीजी गैस सिलेंडर की नई दरें निर्धारित

error: Content is protected !!