Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 20, 2024

मंडी के सेरी मंच पर माकपा ने महिला हिंसा के खिलाफ किया प्रदर्शन |

News Portals- सबकी खबर (मंडी)

जिला मंडी के सेरी मंच पर मंगलवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमेटी मंडी द्वारा बढ़ती महंगाई व महिला हिंसा के खिलाफ  धरना प्रदर्शन किया गया। प्रियंका रेड्डी के दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग मार्क्सवादी पार्टी ने की है। इस दौरान सीटू कमेटी के सदस्य सुरेश सरवाल ने कहा कि देश में दिनोंदिन महिलाओं-बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं और सरकार घटनाओं को रोकने में नाकामयाब साबित हुई है। हैदराबाद में डाक्टर प्रियंका रेड्डी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे देश को फिर शर्मसार कर दिया है।

उन्होंने कहा कि सरकारों ने कडे़ कानून समय रहते बनाए होते तो ऐसी घटनाएं फिर नहीं होतीं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा दी जाए और दिनोंदिन महिलाओं बच्चियों के साथ बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाई जाए। अन्यथा सीटू कमेटी मंडी में सड़कों पर उतरकर आंदोलन को तेज करेगी। उन्होंने कहा कि देश में दिन-प्रतिदिन महंगाई की मार बढ़ रही है। प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं। गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है। करोड़ों को रोजगार देने का वादा करने वाली सरकार ने युवाओं से रोजगार छीन कर उन्हें घर बिठा दिया है।

Read Previous

राजधानी में नगर निगम की संपत्ति पर बिना मंजूरी के नहीं लगेगे पोस्टर,राजधानी में सफाई व्यवस्था बनाने के लिए उठाया कदम |

Read Next

राज्य स्तरीय दिव्यांग प्रतिभा खोज खेल प्रतियोगिता के समापन पर किया सम्मानित |

error: Content is protected !!